{"_id":"602cb0888ebc3ee96a2d86db","slug":"students-will-be-expert-in-mathematics-with-the-help-of-tools-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूलों में किट के जरिए बच्चों को गणित में दक्ष बनाएंगे, निर्देश जारी किए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय स्कूलों में किट के जरिए बच्चों को गणित में दक्ष बनाएंगे, निर्देश जारी किए गए
Wed, 17 Feb 2021 11:28 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:28 AM IST
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों के बच्चे रुपये और सिक्कों से स्थानीय मान और जोड़-घटाव की युक्तियां सीखेंगे। ब्लॉक्स के जरिए बच्चों में संख्या की समझ और रस्सी से मापन की अवधारणा विकसित की जाएगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय स्कूलों के बच्चों को गणित में दक्ष बनाने के लिए विद्यालयों में गणित किट वितरित कर उनके उपयोग के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने बताया कि ठोस आकृतियों से बच्चों में त्रिआयामी आकृतियों की समझ विकसित की जाएगी। स्टांप पैड और स्टापिंग कंटेनर से बच्चों में त्रिआयामी से द्विआयामी आकृति में परिवर्तन, आयतन का अनुमान और पैटर्न बनाना सिखाया जाएगा।
विज्ञापन
घड़ी देखना और डाइस से भी बच्चों को जोड़ना और घटाना सिखाया जाएगा। गणित किट में ब्लॉक्स, खेल मुद्रा, पासे और संख्या कार्ड होंगे। इनके जरिए गिनना, संख्या पहचान, अधिक व कम करना और जोड़-घटाव के चिह्नों की पहचान कराई जाएगी।
विज्ञापन