फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Students were given information on risk management in investment.

Lucknow News: छात्रों को दी निवेश में जोखिम प्रबंधन की जानकारी

Fri, 04 Sep 2026 02:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Students were given information on risk management in investment.
डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय
लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के सहयोग से निवेशक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें विद्यार्थियों को निवेश में जोखिम प्रबंधन और प्रतिफल के संतुलन की जानकारी दी गई। ऋषि कुमार गर्ग ने बचत, निवेश का महत्व और इक्विटी शेयरों से प्रतिफल समझाया। उन्होंने ट्रेडिंग, दीर्घकालिक निवेश और पूंजी बाजार में रोजगार के अवसर बताए। अधिष्ठाता संजीव गुप्ता ने भारत की आर्थिक प्रगति और निवेश के अवसरों पर चर्चा की। उन्होंने मेक इन इंडिया और उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना (पीएलआई) का उल्लेख किया। उन्होंने कृषि, वस्त्र, मत्स्य पालन और एक्वा उत्पादों में नए रोजगार के अवसर बताए। उन्होंने विद्यार्थियों से आय, बचत और निवेश की आदत विकसित करने को कहा। सोना, चांदी, रियल एस्टेट, शेयर बाजार जैसे निवेश विकल्पों की जानकारी दी गई, वित्तीय अनुशासन पर भी जोर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed