फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Students to be selected from UP for super 30.

यूपी के बच्चे भी पढ़ सकेंगे आनंद कुमार की सुपर-30 कोचिंग में

Fri, 29 Apr 2016 02:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 29 Apr 2016 02:40 AM IST
विज्ञापन
Students to be selected from UP for super 30.

पटना में आईआईटी-जेईई की तैयारी के लिए यूपी से 30 बच्चों का चयन किया जाएगा। इसके लिए यूपी के दस जिलों में प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


इस बाबत शासन ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक को जरूरी निर्देश भी जारी कर दिए हैं। यहां बता दें कि आईआईटी की प्रवेश परीक्षा की तैयारी वहां की जानी-मानी ‘सुपर-30’ संस्था कराती है।
विज्ञापन


सुपर-30 के व्यवस्थापक आनंद कुमार के अनुसार, उत्तर प्रदेश से चयनित आर्थिक रूप से कमजोर और प्रतिभाशाली 30 बच्चों की आईआईटी की प्रवेश परीक्षा (आईआईटी-जेईई) की तैयारी पटना में कराई जाएगी। इनमें 10 बच्चे हाईस्कूल और 20 बच्चे इंटरमीडिएट पास होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों में कराई जाएगी प्रवेश परीक्षा

Students to be selected from UP for super 30.
]

आईआईटी-जेईई की कोचिंग के लिए प्रवेश परीक्षा इलाहाबाद, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, बरेली, झांसी, कानपुर, आगरा, मेरठ और मुरादाबाद में आयोजित कराई जाएगी।

प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक को जारी निर्देश में कहा है कि प्रवेश परीक्षा के लिए सुपर-30 संस्था को पूरा सहयोग दिया जाए, ताकि गरीब मेधावी बच्चों के लिए मौका मिल सके।

प्रवेश परीक्षा के आयोजन में जिला और मंडलस्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश भी दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed