फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   students suffer food poisioning after taking mdm.

यूपी: रहस्यमय हालात में बीमार पड़े 24 बच्चे!

Tue, 18 Nov 2014 06:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 18 Nov 2014 06:11 PM IST
विज्ञापन
students suffer food poisioning after taking mdm.

यूपी के अम्बेडकर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया

विज्ञापन
है, जिसमें दो दर्जन बच्चों के बीमार पड़ने की वजह का ही पता नहीं लगाया जा पा रहा है।

दरअसल, जिले की भीटी तहसील में सम्मनपुर छितुनियां प्राथमिक स्कूल में मिड डे मील खाकर बच्चे बीमार हो गए। बीमार हालत में बच्चों को भीटी सीएचसी में भर्ती कराया गया।

स्थानीय सूत्रों की मानें तो भीटी तहसील के 24 बच्चे मंगलवार दोपहर स्कूल में खाना खाकर बीमार हो गए। जानकारी के मुताबिक स्कूल में आज सब्जी वाली दाल बनी थी।
विज्ञापन


मिड डे मील खाते ही कुछ बच्चों की हालत अचानक खराब होने लगी। जब धीरे-धीरे 24 बच्चों की हालत बिगड़ गई तो उन्हें भीटी सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालांकि, प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को खतरे से बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना में दिलचस्प मोड़ तब आया, जब जिम्मेदार अफसर इस घटना के बारे में गोलमोल बयान देने लगे। स्कूल के हेडमास्टर का कहना है कि बच्चे मिड डे मील खाने से बीमार हुए, जबकि अपर बेसिक शिक्षा आयुक्त का कहना है कि मंगलवार दोपहर स्कूल में मिड डे मील बना ही नहीं।

इससे इतर, स्कूल सूत्र दावा कर रहे हैं कि दोपहर के मेन्यू के हिसाब से सब्जी युक्त दाल और रोटी बनी थी। सीएमओ मेजर डॉ. वीपी सिंह भी स्कूल सूत्रों की बात की तस्दीक कर रहे हैं।


उनका कहना है कि कुछ बच्चे मिड डे मील से और कुछ बच्चे जटरोफा नाम के जंगली फल खाने से बीमार हुए हैं। एसडीएम एस के वैश्य का कहना है कि मामले की छानबीन चल रही है। हर पहलू पर जांच होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed