{"_id":"5ef1bae08ebc3e431314a4f8","slug":"students-protest-in-lucknow-university-to-cancel-the-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"लविवि में सात जुलाई से होने वाली परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लविवि में सात जुलाई से होने वाली परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, गिरफ्तार
Tue, 23 Jun 2020 01:48 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 23 Jun 2020 01:48 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते छात्रों को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए छात्रों ने लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा सात जुलाई से अलग-अलग पाठ्यक्रमों की होने वाली परीक्षा को निरस्त करने की मांग करते हुए मंगलवार को विश्वविद्यालय परिसर ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
छात्रों ने मांग की कि कोरोना संकट को देखते हुए इस वर्ष सभी छात्रों को प्रमोट किया जाए क्योंकि परीक्षा कराने से विद्यार्थी एक जगह इकट्ठा होंगे और संक्रमण का खतरा बढ़ जाएगा इसलिए जरूरी है कि परीक्षा निरस्त कर दी जाए।
विज्ञापन
छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया तो पुलिस उन्हें रोकने के लिए गिरफ्तार कर लिया। छात्र लगातार नारेबाजी कर रहे थे। इसके पहले सोमवार को भी समाजवादी छात्र सभा के बैनर तले छात्रों ने हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
भारी संख्या में छात्रों को देखकर पुलिस ने उनसे धरना समाप्त करने के लिए कहा लेकिन छात्र भड़क गए और उनकी पुलिसकर्मियों से झड़प हो गई। आक्रोश बढ़ता देख पुलिस ने छात्रों को गिरफ्तार कर लिया और ईको गार्डेन लेकर चली गई।