फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   students protest at lucknow university vc office

इंस्टीट्यूट ऑफ आयुष मेडिकल सांइसेज में अतिरिक्त शुल्क वसूली, लविवि वीसी कार्यालय पर प्रदर्शन

Sat, 30 Apr 2022 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
students protest at lucknow university vc office
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय से सहयुक्त इंस्टीट्यूट ऑफ आयुष मेडिकल साइंसेज, मोहनलालगंज के छात्रों से अतिरिक्त शुल्क वसूली के खिलाफ शुक्रवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कुलपति कार्यालय का घेराव कर धरना दिया। इस पर कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय कॉलेज पहुंचे और पूरी जानकारी लेने के बाद उचित सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं, लगभग घंटे भर चले प्रदर्शन के बाद पुलिस ने हस्तक्षेप कर असिस्टेंट प्रॉक्टर ओपी शुक्ला को ज्ञापन रिसीव कराकर प्रदर्शन समाप्त कराया।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि बीएएमएस के विद्यार्थियों से दबाव बनाकर अतिरिक्त फीस ली जा रही है। अभाविप अवध प्रांत के प्रांत सह मंत्री रोहित सिंह ने कहा कि उक्त कॉलेज में 2018 बैच के विद्यार्थियों ने जब प्रवेश लिया था तब वहां की फीस कम बताई गई थी, लेकिन जब यह तीसरे वर्ष में पहुंचे तो उनसे 46 हजार अतिरिक्त फीस मांगी जा रही है। अतिरिक्त पैसे न जमा करने पर परीक्षा फॉर्म नहीं फारवर्ड कर रहे हैं और अटेंडेंस शार्ट कर दी गई है। प्रांत कार्यसमिति सदस्य प्रणव कांत सिंह ने कहा कि छात्रों ने 23 अप्रैल को भी प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया था। तब विवि प्रशासन ने दो दिन में समस्या के समाधान की बात कही थी, लेकिन एक सप्ताह बाद भी कुछ नहीं हुआ। छात्रों की शिकायत का संज्ञान लेते हुए कुलपति प्रो. राय, डीन सीडीसी प्रो. अवधेश कुमार आदि के साथ कॉलेज पहुंच गए। उन्होंने कॉलेज अधिकारियों से वार्ता की और सभी पक्षों के बारे में जानकारी ली। कुलपति ने निर्देश दिया कि इस मामले में शासन से मार्गदर्शन लिया जाए और उसके अनुसार कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन में अभाविप के महानगर मंत्री सिद्धार्थ शाही, अमन दुबे, सलोनी शुक्ला, शौम्य शेतांशु, भास्कर गिरि, आकाश मिश्र, आकांक्षा सिंह, उद्देश्य सिंह, अवनीश शुक्ल, नवीन वाल्मीकि, अधीश श्रीवास्तव, सुधाकर पटेल, अभिनव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

लविवि वीसी प्रो. आलोक कुमार राय ने बताया कि कॉलेज जाकर सारे रिकार्ड देखे हैं। कॉलेज को शासन से 2020-21 में शुल्क वृद्धि का आदेश मिला है, जबकि छात्र 2018-19 के प्रवेशित हैं। इस मामले में कॉलेज को शासन से मार्गदर्शन लेने को कहा है। छात्रों के फॉर्म फारवर्ड करने को कहा गया है और अटेंडेंस संबंधित डाक्यूमेंट विवि लाए गए हैं। छात्रों के हित का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed