{"_id":"5db296c98ebc3e014757b67e","slug":"students-have-one-more-chance-to-fill-scholarship-form-till-20-nov","type":"story","status":"publish","title_hn":"छूटे छात्रों के पास एक और मौका : 20 नवंबर तक भरें स्कॉलरशिप फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छूटे छात्रों के पास एक और मौका : 20 नवंबर तक भरें स्कॉलरशिप फॉर्म
Fri, 25 Oct 2019 12:01 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 25 Oct 2019 12:01 PM IST
विज्ञापन
scholarship
- फोटो : अमर उजाला
जो विद्यार्थी स्कॉलरशिप फॉर्म भरने से छूट गए हैं, उनके पास इसका एक मौका और है। ऐसे विद्यार्थी एक नवंबर से 20 नवंबर के बीच स्कॉलरशिप पोर्टल www.scholarship.up.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। लखनऊ विवि और सहयुक्त महाविद्यालय के विद्यार्थियों को अपना स्कॉलरशिप फॉर्म भरने के बाद उसका प्रिंट आउट 27 नवंबर तक जमा करना होगा। विवि की उप-कुलसचिव भावना मिश्रा ने इसका आदेश जारी कर दिया है।
सामान्य, अल्पसंख्यक तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के दो लाख रुपये तक पारिवारिक आय वाले विद्यार्थी अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। वहीं अनुसूचित जाति और जनजाति वाले विद्यार्थियों के लिए पारिवारिक आय की सीमा दो लाख 50 हजार रुपये तय की गई है।
आवेदन फॉर्म भरने के बाद विद्यार्थियों को सभी संलग्नकों की स्वप्रमाणित प्रतियों के साथ उसका प्रिंट आउट सीपीएमटी भवन में जाकर जमा करना होगा। निर्धारित तारीख तक प्रिंट आउट न जमा कर पाने पर विद्यार्थियों को आवेदन फॉर्म स्वीकार नहीं होगा।