फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Students got beaten in lucknow.

कॉलेज में गुंडई: क्लास से खींचकर छात्रों को धुना, दो गंभीर

Thu, 11 Feb 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 11 Feb 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
Students got beaten in lucknow.

लखनऊ के महानगर स्थित हीवेट पॉलीटेक्निक में बुधवार को स्टूडेंट्स के बीच जमकर संघर्ष हुआ। अचानक करीब 50 स्टूडेंट्स क्लास में घुस आए और टीचर के सामने ही कई छात्रों को घसीट ले गए और जमकर पिटाई की। इससे दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


इसके बाद शुरू हुआ पॉलीटेक्निक स्टूडेंट्स दो गुटों में मारपीट, गालीगलौज और धमकी देने का सिलसिला शाम तक चलता रहा। पुलिस के आने के बाद झगड़ा कुछ शांत हुआ लेकिन स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
विज्ञापन


हीवेट पॉलीटेक्निक में सेकंड ईयर के पीड़ित छात्र सत्येंद्र कुमार यादव और विनोद कुमार वर्मा ने बताया कि बुधवार को दोपहर सवा दो बजे क्लास चल रही थी। शिक्षक अरुण मिश्र छमाही परीक्षा की कॉपियां दिखा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी थर्ड ईयर के छात्र अर्पित सिंह सेकंड ईयर के छात्र सुनील कुमार यादव, विंध्यवासिनी पांडेय और राहुल गुप्ता करीब 50 स्टूडेंट्स को लेकर कमरे में घुस आए और उनके साथ कई छात्रों को पकड़कर बाहर ले गए। इसके बाद हॉस्टल के पास उनकी जमकर पिटाई की।

छात्र के आंख और सिर में आईं गंभीर चोटें

Students got beaten in lucknow.

इसमें छात्र विनोद की आंख व सिर पर गंभीर चोट आई, जबकि दूसरे छात्र सत्येंद्र का सिर फट गया व पीठ पर भी चोट आई।

दोनों छात्रों का भाऊराव देवरस अस्पताल में इलाज कराया गया। इन दोनों छात्रों ने पुलिस को तहरीर दी है।

लड़की के चक्कर में हुआ विवाद

पॉलीटेक्निक के स्टूडेंट्स ने बताया कि विवाद सेकंड ईयर की छात्रा के चक्कर में हुआ है। सत्येंद्र के अनुसार, हॉस्टलर अर्पित सिंह सेकंड ईयर की एक डे-स्कॉलर छात्रा को परेशान कर रहा था।

मंगलवार को भी तीन स्टूडेंट्स को पीटा गया था। इसकी शिकायत पॉलीटेक्निक  प्रशासन की से गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। डे-स्कॉलर्स ने पॉलीटेक्निक  प्रशासन पर हॉस्टलर्स का समर्थन करने का आरोप लगाया है।

डे-स्कॉलर्स व हॉस्टलर्स में पुराना विवाद

Students got beaten in lucknow.

रैगिंग को लेकर बदनाम हीवेट पॉलीटेक्निक में हंगामा और बवाल का यह पहला मामला नहीं है। पिछले साल सिविल फर्स्ट ईयर के डे-स्कॉलर छात्र आनंद कुमार मौर्या की भी पिटाई हुई थी। इससे आनंद का सिर फट गया था। मामला पुलिस में भी पहुंचा लेकिन, कार्रवाई नहीं हुई।

मामले पर हीवेट पॉलीटेक्निक के प्रॉक्टर कुंदन सिंह का कहना है कि सेकंड शिफ्ट की क्लास के दौरान घटना हुई। अनुबंधित शिक्षक अरुण मिश्र क्लास ले रहे थे। तभी कुछ स्टूडेंट्स दो छात्रों को बाहर खींच ले गए।

जब तक कोई रेग्युलर फैकल्टी पहुंचती, उपद्रवी भाग निकले। दोनों छात्रों की शिकायत पर दोषी छात्रों पर कार्रवाई होगी। मारपीट में शामिल छात्रों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed