फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Students demonstrated technology based innovations

Lucknow News: विद्यार्थियों ने तकनीक आधारित नवाचारों का किया प्रदर्शन

Sat, 08 Feb 2025 01:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Students demonstrated technology based innovations
लखनऊ। नेशनल पीजी कॉलेज में चल रहे टेक फेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को विद्यार्थियों ने नवाचार से जुड़ी औद्योगिक तकनीक प्रदर्शित की। अतिथियों ने नवाचार की सराहना करते हुए अनुशासन के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम में एनसीसी के संयुक्त निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल ऋषभ शुक्ला मुख्य अतिथि थे।
विज्ञापन

कॉलेज के कंप्यूटर साइंस विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने एआई आधारित तकनीकी, प्रोटोटाइप्स पर आधारित प्रोजेक्ट्स, सेल्फ बैलेंसिंग रोबोटिक मैकेनिज़्म, सुरक्षा और गोपनीयता के लिए वाई-फाई सिग्नल जैमर का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने प्रौद्योगिकी के व्यावहारिक अनुप्रयोगों को प्रदर्शित करने के साथ ही सार्थक चर्चा भी की। स्मार्टवॉच, माउस, कीबोर्ड, कूलिंग पैड और ईयरफोन जैसे तकनीकी उपहार देकर उन्हें सम्मानित किया गया। साइबर शो और एक्सपो रेनेसां के विजेताओं को नकद पुरस्कार भी दिए गए।
विज्ञापन

आयोजन की दूसरी पाली में बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया टूर्नामेंट हुआ। इसमें आईआईटी दिल्ली, गुजरात आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज, देहरादून, महाराष्ट्र के कॉलेज शामिल थे। टेक फेस्ट के तीसरे दिन अंतिम मैच होगा। विजेताओं के चयन के साथ ही उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed