{"_id":"58e4a41f4f1c1b00705b560d","slug":"students-can-get-extra-marks-for-good-attendance-in-dr-shakuntala-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस यूनिवर्सिटी में मिलेंगे बेहतर अटेंडेंस के भी नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस यूनिवर्सिटी में मिलेंगे बेहतर अटेंडेंस के भी नंबर
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Wed, 05 Apr 2017 06:41 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ का डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय एक मात्र ऐसा विश्वविद्यालय है, जहां परीक्षा के अलावा क्लास में बेहतर अटेंडेंस के भी नंबर दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय की ओर से कक्षाओं में 75 फीसदी उपस्थिति तो अनिवार्य है ही, 75 से अधिक और 100 फीसदी तक की उपस्थिति पर विद्यार्थियों को एक से पांच नंबर तक अतिरिक्त दिए जाते हैं। खास यह कि ये नंबर बाकायदा ओवरआल परीक्षा परिणाम में भी जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय प्रशासन की यह कवायद कक्षाओं में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने के लिए है। इसका असर भी छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पर दिख रहा है। इस निर्णय की जानकारी होने के बाद छात्रों की उपस्थिति कक्षाओं में बढ़ी है।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक डॉ. अश्वनी कुमार दुबे ने बताया कि जिस विद्यार्थी की क्लास में 75 से 80 फीसदी तक उपस्थिति होगी, इस पर एक नंबर, 80.1 से 85 फीसदी पर दो नंबर, 85.1 से 90 पर तीन नंबर, 90.1 से 95 पर चार नंबर, 95.1 से 100 फीसदी उपस्थिति पर पांच नंबर अतिरिक्त दिए जाते हैं। हम विभागों से छात्रों की अटेंडेंस मंगाकर उसे कैलकुलेट करेंगे। फिर ओवरआल परीक्षा परिणाम में इन नंबरों को जोड़ा जाएगा।