फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Students can download their admit card

लविवि की स्नातक और पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

Thu, 19 Aug 2021 01:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Students can download their admit card
लखनऊ विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए छात्र बृहस्पतिवार से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया के लिए भी एडमिट कार्ड अपलोड कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

स्नातक के विभिन्न पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 24 अगस्त से ऑफलाइन होगी। छात्र लविवि की वेबसाइट के एडमिशन पेज पर जाकर बृहस्पतिवार से अपने लॉगइन पासवर्ड के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि छात्रों को एडमिट कार्ड पर लिखे सभी निर्देशों को अच्छे से पढ़ने को कहा गया है।
विज्ञापन

एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र, समय और परीक्षा की तिथि अंकित है। इसके अलावासभी पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाओं की तिथि व समय की जानकारी छात्र लविवि की वेबसाइट के एडमिशन पेज से ले सकते हैं। प्रवेश परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न के दो अंक निर्धारित हैं। निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। परीक्षा 90 मिनट की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पीएचडी प्रवेश परीक्षा 21 और 23 अगस्त को ऑफलाइन होगी। इसके लिए भी एडमिट कार्ड अपलोड कर दिए गए हैं। प्रवेश परीक्षा लविवि के पुराने परिसर में दो केंद्रों पर होगी। परीक्षा में 70 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें से 35 प्रश्न संबंधित विषय से तो 35 प्रश्न रिसर्च मेथडोलॉजी से होंगे। प्रत्येक प्रश्न दो अंक का होगा। निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। प्रवेश परीक्षा 90 मिनट की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed