फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Students applying to Lucknow University have the opportunity to secure admission in more than 12 colleges.

Lucknow News: लविवि में आवेदन करने वाले छात्रों के पास 12 से ज्यादा कॉलेजों में प्रवेश का मौका

Wed, 08 Jul 2026 12:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Students applying to Lucknow University have the opportunity to secure admission in more than 12 colleges.
लखनऊ विवि
लखनऊ। लखनऊ विवि में शैक्षिक सत्र 2026-27 केंद्रीयकृत प्रवेश प्रक्रिया के तहत बीकॉम ऑनर्स, इंटीग्रेटेड एलएलबी, बीकॉम एनईपी, बीबीए, बीसीए समेत 12 पाठ्यक्रमों में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास 12 से ज्यादा कॉलेजों में दाखिले का मौका रहेगा। इस बाबत लविवि प्रशासन की ओर से विवि की आधिकारिक वेबसाइट lkouniv.ac.in पर अधिसूचना जारी कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी एडमिशन सेक्शन में जाकर इसे देख सकते हैं।
विज्ञापन

विवि के प्रवक्ता प्रो. मुकुल श्रीवास्तव ने बताया कि लखनऊ विवि में जिन अभ्यर्थियों ने बीकॉम ऑनर्स पाठ्यक्रम के लिए आवेदन किया है, उनके पास कुल 10 कॉलेजों का विकल्प रहेगा। इसमें गोयल इंस्टीट्यूट और सिटी एकेडमी डिग्री कॉलेज की 120-120 सीटें, सीआईएमएस 60, इंस्टीट्यूट ऑफ कोऑपरेटिव एंड कॉर्पोरेट मैनेजमेंट, रिसर्च एंड ट्रेनिंग में 60, कृष्णा कॉलेज ऑफ एजुकेशन एंड मैनेजमेंट में 60, एलपीसीपीएस में 120, एसएमएस में 60, शेरवुड कॉलेज में 60, श्री रामस्वरूप मेमोरियल कॉलेज में 60 और टेक्नो इंस्टीट्यूट में 60 सीटों पर प्रवेश का मौका रहेगा। पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड एलएलबी के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास सेंट्रल लॉ कॉलेज की 300, अकबरी बेगम लॉ कॉलेज की 120, सिटी एकेडमी लॉ कॉलेज 180, सिटी लॉ 240, हीरालाल लॉ 60, हीरालाल यादव लॉ 120, लखनऊ लॉ 120, मां वैष्णो देवी एजुकेशनल लॉ कॉलेज 120, नर्वदेश्वर विधि 120, पीआर मेमोरियल 180, सरोज कॉलेज ऑफ लॉ 60 और यूनिटी पीजी कॉलेज की 180 सीटों पर दाखिले का मौका है।
विज्ञापन


बीकॉम ऑनर्स, बीकॉम एनईपी, बीएलएड, बीएससी कृषि, बीएससी बायो, बीएससी मैथ्स, बीए एनईपी, बीबीए, बीसीए, बीजेएमसी, बीवीए या बीएफए और एलएलबी इंटीग्रेटेड पांच वर्षीय पाठ्यक्रमों के लिए सूची अपलोड की गई है। एलयू में बीएससी कृषि के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास लखनऊ विवि के अलावा भलचंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड मैनेजमेंट की 180, चंद्रभानु गुप्त कृषि महाविद्यालय 360 और हीरालाल यादव की 240 सीटों पर प्रवेश का अवसर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed