Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Student kidnapped by van riders, attacked with blades on protest

ग्यारहवीं के छात्र को वैन सवारों ने किया अगवा, विरोध पर ब्लेड मारे

Sat, 01 Oct 2022 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Student kidnapped by van riders, attacked with blades on protest
वैन सवारों के हमले में घायल शिवम। - फोटो : ??? ?????
चिनहट के देवा रोड स्थित केजी मॉडर्न इंटर कॉलेज के 11वीं के छात्र शिवम यादव को शुक्रवार दोपहर वैन सवारों ने अगवा कर लिया। विरोध पर ब्लेड मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

किसी तरह बचकर भागा शिवम बाबा अस्पताल पहुंचा। जहां पुलिस ने उससे पूछताछ की। पिता विपिन के मुताबिक, शनिवार को थाने जाकर तहरीर देंगे।
प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह के मुताबिक, कांतीपुर-2 निकट शिवपुरी पावर हाउस निवासी विपिन के तीन बेटे शुभम, शिवम व अंश केजी मॉडर्न इंटर कॉलेज के छात्र हैैं।
विज्ञापन

शिवम व शुभम 11वीं के छात्र हैं, वहीं अंश कक्षा दो में पढ़ता है। विपिन ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे शुभम व अंश घर पहुंचे, लेकिन शिवम नहीं लौटा।
शुभम ने बताया कि स्कूल में पहुंचने के कुछ देर बाद पेट में दर्द होने पर शिवम घर के लिए निकला था।
विपिन के मुताबिक, शाम करीब चार बजे बाबा अस्पताल के परिचित चिकित्सक ने कॉल कर बताया कि शिवम घायल हालत में पहुंचा है।
पूछताछ में शिवम ने बताया कि रास्ते में मिले वैन सवारों ने मरीज को दिखाने के लिए अस्पताल का पता पूछा। उनके जिद करने पर वह वैन में बैठ गया।
वैन अस्पताल से आगे निकली तो शिवम ने विरोध किया। इस पर युवकों ने ब्लेड से कई वार कर दिए। इससे वह बेसुध हो गया। कुछ दूरी पर जंगल में वैन रुकी तो तीनों युवक शराब के नशे में हो गए। इस बीच होश आने पर शिवम भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed