{"_id":"600b36508ebc3e31874ef49d","slug":"student-hanged-due-to-molestation-lucknow-news-lko561245332","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़छाड़ से परेशान होकर बीकॉम की छात्रा जानकीपुरम गार्डन निवासी मानसी गुप्ता (19) ने शुक्रवार को फांसी लगा ली। ठेकेदार आदर्श मौर्या उर्फ शुभम उसे परेशान कर रहा था।
इसकी शिकायत 1090 वीमेन पावर लाइन में की थी। ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो शोहदे का दुस्साहस बढ़ गया था। परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंह भदौरिया के मुताबिक, जानकीपुरम गार्डन निवासी विजय कुमार की बेटी मानसी गुप्ता महर्षि यूनिवर्सिटी में बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा थी।
विज्ञापन
मां के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे मानसी नहाने की बात कहकर बाथरूम में चली गई। नल खुला छोड़ने के बाद उसने कमरे में लगे पंखे और दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली।
काफी देर तक बाहर न निकलने पर मां कमरे के पास पहुंची तो अंदर से नल चलने की आवाज आ रही थी। दरवाजा तोड़ा गया तो मानसी को फंदे से लटकता देख सभी के होश उड़ गए।
आननफानन उसे सेंट मैरी अस्पताल ले जाया गया, जहां से ट्रॉमा रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
छेड़छाड़ व अश्लील कमेंट से तंग आ गई थी छात्रा
तेजस ने बताया कि उसकी बहन को सेक्टर-6 में रहने वाला आदर्श मौर्या उर्फ शुभम अक्सर छेड़ता था। कई बार पीछा कर अश्लील कमेंट करता था। इससे वह तंग आ गई थी। मां के मुताबिक, बृहस्पतिवार शाम आरोपी ने बेटी के मोबाइल पर कॉल कर परेशान किया। विरोध पर शुभम ने उन्हें धमकाया था।
कार्रवाई हो जाती तो बच जाती बेटी
छात्रा के पिता विजय कुमार गुप्ता का आरोप है कि छेड़छाड़ से तंग होकर तीन महीने पहले 1090 में शिकायत की थी। अगर समय से कार्रवाई हो जाती तो बेटी खुदकुशी न करती।