{"_id":"69485fc4994fa426b409fa90","slug":"student-found-two-rape-accused-arrested-lucknow-news-c-13-knp1002-1526524-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: छात्रा को खोजा, दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: छात्रा को खोजा, दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार
Mon, 22 Dec 2025 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 22 Dec 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
मोहनलालगंज। इंस्टाग्राम पर नाैवीं की छात्रा से दोस्ती कर युवक उसे अपने साथ ले गया और अपने दो दोस्तों के साथ उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने चार दिन बाद छात्रा को खोज निकाला और दुष्कर्म के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी की तलाश है।
पुलिस के मुताबिक 16 दिसंबर को स्कूल के निकली छात्रा के लापता होने पर पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। छात्रा की तलाश के दौरान संदिग्ध फोन नंबर मिला। सर्विलांस के सहारे पुलिस ने रविवार को चिनहट से छात्रा को खोज निकाला और दो आरोपियों रोहित व मनीष को गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया फैजुल्लागंज के रोहित से छात्रा की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। रोहित उसे अपने साथ ले गया और चिनहट इलाके में एक कमरे में रखा। आरोपी ने मल्हौर के मनीष रस्तोगी व एक अन्य के साथ मिलकर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।