फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Student found lying in a pool of blood on a flyover; friends accused of slitting her throat

Lucknow News: फ्लाईओवर पर खून से लथपथ मिली छात्रा, दोस्तों पर गला रेतने का आरोप

Tue, 30 Dec 2025 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 30 Dec 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Student found lying in a pool of blood on a flyover; friends accused of slitting her throat
लखनऊ। पीजीआई में बृहस्पतिवार शाम को बरौली फ्लाईओवर पर छात्रा खून से लथपथ मिली। सोमवार को छात्रा की मां ने उसके तीन दोस्तों पर बेटी का गला रेतने का आरोप लगाते हुए पीजीआई थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या के प्रयास और मारपीट की धारा में एफआईआर दर्ज की है। वहीं, छात्रा की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

एसीपी गोसाईगंज ऋषभ यादव के मुताबिक पीजीआई के रुचि खंड निवासी मानसी कक्षा नौ की छात्रा है। बृहस्पतिवार को वह क्रिसमस पर दोस्तों के साथ पलासियो मॉल गई थी। शाम करीब चार बजे लोगों को मानसी पीजीआई में बरौली फ्लाईओवर पर खून से सनी पड़ी मिली। मानसी के सिर और गले पर चोट के निशान थे। पास में ही उसकी सहेली और दोस्त भी घायल अवस्था में पड़े थे। राहगीरों ने तीनों को अपेक्स ट्राॅमा सेंटर पहुंचाया। वहां मानसी की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने भर्ती कर लिया। जबकि दोस्तों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी।
विज्ञापन


पहले पिटाई फिर हत्या के प्रयास का आरोप
एसीपी ने बताया कि सोमवार शाम मानसी की मां नीतू देवी ने बेटी की घायल सहेली व पीछे बाइक से आ रहे दोस्त व एक अन्य पर पहले उसे पीटने पर फिर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर पीजीआई धीरेंद्र सिंह के मुताबिक अभी तक की तफ्तीश में मानसी के सड़क हादसे में घायल होने की बात सामने आ रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मानसी बाइक से सहेली और दोस्त के साथ अंसल की ओर से आ रही थी। मानसी बीच में बैठी थी। फ्लाईओवर पर टर्न करते समय रफ्तार तेज होने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और रेलिंग से टकरा गई। जोरदार टक्कर के कारण मानसी छिटक कर लोहे की रेलिंग पर जा गिरी। जबकि दोनों दोस्त सड़क पर गिर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed