फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   student_facebook_comments_school_suspend

FB पर कमेंट किया तो भाई को स्कूल से निकाला

Wed, 27 Nov 2013 01:48 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Wed, 27 Nov 2013 01:48 PM IST
विज्ञापन
student_facebook_comments_school_suspend

फेसबुक पर अपने पिछले स्कूल के बारे में कमेंट करना एक स्टूडेंट को भारी पड़ गया।

विज्ञापन


इसकी कीमत उसी स्कूल में पढ़ रहे उसके छोटे भाई को भुगतनी पड़ी। स्कूल ने उसे स्कूल से ही सस्पेंड कर दिया। मामला अलीगंज स्थित न्यू वे सीनियर सेकंड्री स्कूल का है।

सूत्रों के मुताबिक, 2013 में न्यू वे से पास हुए अनुपम द्विवेदी ने फेसबुक पर स्कूल प्रशासन पर कमेंट किया, जिसकी वजह से स्कूल में दसवीं में पढ़ रहे उसके छोटे भाई अनुभव को स्कूल से निकाल दिया गया।
विज्ञापन


अनुपम ने फेसबुक पर लिखा, 'यह स्कूल उन स्टूडेंट्स को ज्यादा अहमियत देता है, जो पढ़ाई में अच्छे होते हैं और जिनके मार्क्स 90 प्रतिशत से ज्यादा आते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल पर लगाए गंभीर आरोप
अनुपम ने यह बात स्कूल में छह साल बाद एनुअल फंक्शन होने के सिलसिले में कही थी। उसका यह भी कहना है कि स्कूल मैनेजमेंट खेल-कूद, म्यूजिक, डांस जैसी अन्य गतिविधियों पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देता है। ऐसे बच्चों को वहां नजरअंदाज किया जाता है। उसने स्कूल मैनेजमेंट पर स्टूडेंट्स को बेरहमी से पीटने का भी आरोप लगाया है।

हालांकि, अनुभव को उसके भाई के कमेंट की वजह से स्कूल से निकालने की बात को प्रिंसिपल रीता श्रीवास्तव सिरे से खारिज करती हैं। उनका कहना है कि अनुभव ने हमारे साथ बुरा बर्ताव किया है।


उन्होंने बताया, 'हमने उसके माता-पिता को बुधवार को इस मुद्दे पर बात करने के लिए बुलाया है। उसने टीचर्स के साथ गलत व्यवहार किया है।'

स्कूल प्रशासन का कहना है कि अपने भाई की आईडी से अनुभव ने ही ये सारी बातें लिखी हैं। हालांकि, अनुपम का कहना है कि उनके भाई को स्कूल से निकालने की सीधी वजह फेसबुक पर कमेंट करना ही है।

अनुपम ने यह भी आरोप लगाया है कि टीचर्स में वह बदनाम है, क्योंकि उसने सबके सामने कहा है कि स्कूल किसी भी तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन नहीं करता है।

और खबरों के लिए यहां आएं...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed