फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Student commits suicide, mother accuses college teacher of harassment

Lucknow News: छात्र ने की खुदकुशी, मां ने काॅलेज के शिक्षक पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Mon, 11 Sep 2023 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 11 Sep 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Student commits suicide, mother accuses college teacher of harassment
लखनऊ। ठाकुरगंज के हुसैनाबाद स्थित शिवपुरी मुहल्ले में छात्र शाहरुख (24) ने फांसी लगा ली। उसका शव कमरे में पंखे के कुंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा काटकर शव बाहर निकाला।
विज्ञापन

युवक काकोरी के राम प्रसाद बिस्मिल काॅलेज से बैचलर ऑफ एलीमेंटरी एजुकेशन (बीईएलएड) कोर्स के चतुर्थ सेमेस्टर का छात्र था। मृतक की मां ने काॅलेज के एक शिक्षक पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


शिवपुरी मुहल्ले में रहने वाली शबीब जहां उन्नाव के औरास में प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। शबीब जहां के मुताबिक, पति जफर इकबाल अलग रहते है। बड़ी बेटी फरदीन वकील है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे शाहरुख ने बीबीडी से दो साल पहले बीटेक किया था। बीईएलएड की पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उसे कॉलेज की तरफ से कन्या विद्यालय में इंटर्नशिप के लिए लगाया गया था।
शबीब जहां के मुताबिक, शाहरुख रविवार सुबह उठा और मस्जिद में नमाज पढ़ने के बाद कमरे में आकर खुद को बंद कर लिया।
बेटा काफी देर तक बाहर नहीं आया और कई बार आवाज लगाने पर जवाब नहीं दिया तो अनहोनी की आशंका हुई। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर विकास राय की टीम ने दरवाजा काटा तो अंदर पंखे के कुंदे से शाहरुख का शव लटका मिला।

यह देख शबीब जहां के मुंह से चीख निकल गई। इंस्पेक्टर के मुताबिक, शाहरुख के चार मोबाइल जब्त कर जांच की जा रही है।

उपस्थिति लगाने के नाम पर प्लाॅट की मांग कर रहा था शिक्षक
शबीब जहां ने बेटे के काॅलेज के एक शिक्षक पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। बताया कि शाहरुख शिक्षक के बारे में पूरी जानकारी उन्हें देता था। बेटे ने बताया था कि यह शिक्षक पहले भी कुछ छात्रों को परेशान कर चुका है। शाहरुख ने भी कई बार इस शिक्षक को रुपये दिए थे। आरोप है कि वह उपस्थिति लगाने के नाम पर शाहरुख से प्लाॅट की मांग कर रहा था।

आत्महत्या का मामला है। मृतक की मां ने एक शिक्षक पर आरोप लगाया है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
- चिरंजीव नाथ सिन्हा, एडीसीपी पश्चिमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed