{"_id":"5a87f7ea4f1c1b5e6e8b5c44","slug":"student-commits-suicide-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"एग्जाम के प्रेशर में आकर हाईस्कूल के स्टूडेंट ने लगाई फांसी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एग्जाम के प्रेशर में आकर हाईस्कूल के स्टूडेंट ने लगाई फांसी, मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 17 Feb 2018 03:14 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में हाईस्कूल के छात्र ने परीक्षा में फेल होने के डर से शुक्रवार रात कमरे में फांसी लगा ली। इंस्पेक्टर गाजीपुर सुजीत राय ने बताया कि सेक्टर 16 निवासी बबलू का बेटा शादाब (17) निजी विद्यालय मेें हाई स्कूल का छात्र था। उसकी बोर्ड की परीक्षा चल रही थी। शुक्रवार शाम उसने अपने कमरे में पंखे से कुंडे से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन
परिवारीजन खाने के लिए उसका इंतजार कर रहे थे। लेकिन काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो पिता बुलाने गए। कई बार आवाज देने पर भी जवाब नहीं मिला तो उन्होंने खिड़की से झांका तो शादाब फंदे से लटक रहा था। बबलू ने शोर मचाया तो पड़ोसी भी जुट गए।
विज्ञापन
तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पिता से पूछताछ की गई तो पता चला कि शादाब हाईस्कूल की परीक्षा में सख्ती होने के कारण डर गया था। उसे डर था कि कहीं फेल न हो जाए। हालांकि परिवार के लोग उसे प्रोत्साहित कर रहे थे कि परीक्षा में शामिल हो। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की असली वजह सामने आएगी।
विज्ञापन