स्कूल जाने के नाम से ही बच्चे ने लगा ली फांसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के नौबस्ता में पढ़ाई के डर से कक्षा-छह के छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शव पंखे से दुपट्टे के सहारे कमरे में लटका मिला। बुआ के घर पहुंचने पर परिवार वालों को घटना की जानकारी हुई।
इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पिता से पूछताछ में उसके पढ़ाई से डर की बात सामने आयी है।
खाडे़पुर नई बस्ती निवासी राम सागर गुप्ता प्राइवेट नौकरी करते हैं। पत्नी विनीता घरों में खाना बनाती है। बेटा दीपक (13) क्षेत्र के बीआरएस इंटर कालेज में कक्षा-छह का छात्र था।
राम सागर ने बताया कि शुक्रवार सुबह जब वह और पत्नी अपने अपने काम पर चले गए तब अकेला घर पाकर दीपक ने कमरे में पंखे के सहारे दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।
मौके पर पहुंची पुलिस को रामसागर ने बताया कि दीपक पढ़ाई से डरता था। शुक्रवार की सुबह भी उसके मां ने उसे जरूर स्कूल जाने की हिदायत दी थी। पिता रामसागर के मुताबिक दीपक काफी मन्नतों से शादी के 20 साल बाद पैदा हुआ था। उसकी मौत से मां विनीता का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष राजदेव का कहना है कि परिजन फिलहाल सुसाइड की वजह से पढ़ाई से डर बता रहे है।
पेड़ से लटकी लाश, पास में मिली शराब
वहीं कानपुर के बिठूर में पेड़ पर मिली एक लाश से सनसनी मच गई। बिठूर के नौरंगाबाद गांव के बाहर शुक्रवार को एक पेड़ पर प्लंबर हरिशंकर का शव लटका मिला। पास में ही साइकिल पड़ी थी।
पत्नी नीता ने जमीन के विवाद में हत्या की आशंका जताई है। हरिशंकर सचेंडी के रैकेपुर गांव निवासी रंगीलाल के बेटे थे। परिवार में पत्नी नीता और दो बच्चे हैं। नीता ने बताया कि पति बुधवार सुबह निकले थे, तब से घर नहीं लौटे थे।
शुक्रवार को एक शव की सूचना पर पहुंची तो देखा कि शव उनके पति का ही था। बिठूर प्रतिनिधि के मुताबिक पुलिस को मौके पर से दो क्वाटर शराब, दो डिस्पोजल गिलास और पानी का पाउच पड़ा मिला।
वहीं पत्नी नीता की शिनाख्त पर करीब दो घंटे बाद शव पेड़ से उतारा गया। दूसरी ओर इंस्पेक्टर संजय मिश्रा का कहना है कि बडे़ भाई राम शंकर ने पति-पत्नी के बीच विवाद की बात कही है। ऐसे में मामला खुदकुशी का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की जांच की जाएगी।