फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   student commit suicide in lucknow

दोस्त की खुदकुशी के छह दिन बाद जान दी, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

Mon, 06 Feb 2017 04:03 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Mon, 06 Feb 2017 04:03 PM IST
विज्ञापन
student commit suicide in lucknow
आलोक (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

लखनऊ के हुसैनगंज में दादा मियां की मजार के पास मेडिकल काउंसिल फैकल्टी परिसर में रविवार देर रात कक्षा 11 के छात्र आलोक अवस्थी (17) ने दोनाली बंदूक से सिर पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन


वह चारबाग स्थित बाल विद्या मंदिर स्कूल का छात्र था। सूचना पाकर आई पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने जिंदगी से ऊबकर खुदकुशी करने की बात लिखी है।
विज्ञापन


पुलिस ने बंदूक जब्त कर ली है। हुसैनगंज इंस्पेक्टर अखिलेश पांडेय ने बताया कि आलोक मूल रूप से बांदा के गिरवा थाना क्षेत्र स्थित सोता गांव का रहने वाला था। पिता विनय कुमार अवस्थी और रिश्ते के चाचा रामनरायन तिवारी मेडिकल काउंसिल फैकल्टी में ही सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह वहीं काउंसिल परिसर में ही एक कमरे में रहते हैं। विनय बीते दिन गांव गए थे जबकि रामनरायन किसी काम से बाहर गए थे। कमरे में आलोक के अलावा उसका बड़ा भाई रजत था।

रात करीब साढ़े नौ बजे रजत कपड़े प्रेस कर रहा था तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई। वह भागकर मौके पर पहुंचा तो आलोक को खून से लथपथ तड़पता देखकर चीख निकल गई।  पास ही दोनाली बंदूक पड़ी हुई थी। 

 

 

छात्रों की आत्महत्या की चौथी घटना

student commit suicide in lucknow
डेमो - फोटो : demo pic

आलोक के सिर का आधा हिस्सा उड़ गया था। गोली मारकर खुदकुशी करने की सूचना से काउंसिल परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस आई तो आलोक के हाथों लिखा सुसाइड नोट बरामद हुआ।

 

इंस्पेक्टर ने बताया कि खुदकुशी करने की वजह फिलहाल नहीं पता चल सकी है। बंदूक उसके चाचा रामनरायन की है। छानबीन की जा रही है। छात्रों के लाइसेंसी असलहों से गोली मारकर खुदकुशी करने की दो महीने में यह चौथी घटना है।

 

तीन दिसंबर 2016 की दोपहर कैथेड्रल स्कूल में कक्षा नौ के छात्र व फैजुल्लागंज मड़ियांव निवासी सिपाही के बेटे ललित ने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।

11 जनवरी को हुसैनगंज निवासी आकाशवाणी के निदेशक के बेटे व सीएमएस में कक्षा दस के छात्र शिव्यांश ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली थी जबकि 30 जनवरी को कैसरबाग निवासी कुशाग्र वर्मा ने मामा की लाइसेंसी बंदूक से खुद को उड़ा लिया था।

आलोक की मौत से छह दिन पहले ही उसके साथ पढ़ने वाले कैसरबाग के बीएन रोड निवासी पतंग कारोबारी अमित नाथ वर्मा के बेटे कुशाग्र ने भी खुद को गोली मारकर खुदकुशी की थी।

पुलिस आलोक और कुशाग्र की खुदकुशी की छानबीन कर रही है। कुशाग्र ने 30 जनवरी की शाम गणेशगंज नाका निवासी मामा आलोक सिन्हा की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर जान दी थी। आलोक ने भी ठीक उसी तरह से खुदकुशी की है।

 

जमीन पर बंदूक रख ठोड़ी के नीचे मारी गोली

student commit suicide in lucknow
डेमो

पुलिस पता लगा रही है कि कहीं दोनों के खुदकुशी करने के पीछे कोई खास वजह तो नहीं है? इंस्पेक्टर ने बताया कि कुशाग्र को स्कूल से नोटिस मिला था जिसके चलते तनाव में आकर उसने खुदकुशी कर ली थी।

 

कहीं, आलोक के साथ भी ऐसा ही कोई तनाव तो नहीं था? इस संबंध में सोमवार को बाल विद्या मंदिर में छानबीन कराई जाएगी। इंस्पेक्टर ने बताया कि विनय और रामनारायन एक ही जगह पर सिक्योरिटी गार्ड हैं।
 

चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर असलहे जमा कराने के अभियान में दोनों में से एक की लाइसेंसी बंदूक जमा करने के लिए कहा गया था। विनय ने अपनी बंदूक जमा करा दी थी।

इंस्पेक्टर ने बताया कि आलोक ने जमीन पर दोनाली बंदूक रखी और ठोड़ी के नीचे नाल रखकर ट्रिगर दबा दिया। गोली उसके चेहरे को चीरती हुई सिर से निकल गई। फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि आलोक ने बंदूक का ट्रिगर पैर से दबाया या फिर हाथ से गोली चलाई।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed