{"_id":"570202804f1c1b6835c81116","slug":"student-cheating-with-the-help-of-bluetooth","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा में अकेले बात कर रहा था परीक्षार्थी, तलाशी में मिला ब्लूटूथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा में अकेले बात कर रहा था परीक्षार्थी, तलाशी में मिला ब्लूटूथ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 04 Apr 2016 11:29 AM IST
विज्ञापन
पकड़ा गया मुन्नाभाई
- फोटो : demo pic
राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में बने केंद्र पर अधीनस्थ चयन आयोग की परीक्षा में परीक्षार्थी विकास यादव को ब्लूटूथ और मोबाइल फोन से नकल करते रंगे हाथ पकड़ा गया। केंद्र व्यवस्थापक ने परीक्षार्थी के खिलाफ वजीरगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया है।
राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल आरपी मिश्रा ने बताया कि कक्ष संख्या एन-2 में रविवार को अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी विकास यादव के खिलाफ अन्य परीक्षार्थियों ने शिकायत की।
परीक्षार्थियों का कहना था कि विकास बराबर बोल रहा है। शिकायत पर परीक्षार्थी के पास पहुंचे कक्ष निरीक्षक ने देखा कि उसने कान में कोई डिवाइस लगाई हुई है। पूछताछ करने पर पहले उसे वाइस को सुनने की मशीन बताया।

Trending Videos
कपड़े उतारे तो मिला फोन
कपड़ों के अंदर छिपा रखा था फोन
- फोटो : demo pic
छानबीन करने पर उसके ब्लूटूथ होने की बात सामने आई। इस पर विकास के कपड़े उतारकर तलाशी ली गई। कपड़ों के अंदर मोबाइल फोन भी मिला। इसके बाद कॉलेज के प्रिंसिपल आरपी मिश्रा ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने परीक्षार्थी को हिरासत में ले लिया। प्रिंसिपल ने परीक्षार्थी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। परीक्षार्थी लखनऊ में बीबीएयू विवि के नजदीक रहने वाला बताया जा रहा है।
पुलिस ने परीक्षार्थी को हिरासत में ले लिया। प्रिंसिपल ने परीक्षार्थी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। परीक्षार्थी लखनऊ में बीबीएयू विवि के नजदीक रहने वाला बताया जा रहा है।