फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Student brutally beaten by teachers

रुक नहीं रहे छात्रों पर जुल्म, शिक्षक ने कक्षा दो के छात्र को उठाकर पटका

Fri, 08 Sep 2017 09:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 08 Sep 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
Student brutally beaten by teachers
डेमो प‌िक

मोहनलालगंज के गदियाना गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक द्वारा छात्र की पिटाई का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


अभिभावकों का आरोप है कि कक्षा दो के मासूम छात्र को शिक्षक ने बुरी तरह से पिटा और उसको पटक दिया। जिससे उसका हाथ टूट गया।

अभिभावकों ने पहले इसकी शिकायत विद्यालय में की लेकिन कोई सुनवाई न होने पर मोहनलागंज कोतवाली में शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गदियाना निवासी संतराम का बेटा अजय गांव के ही प्रथमिक विद्यालय के कक्षा दो का छात्र है।

संतराम ने आरोप लगाया कि बीते बुधवार को विद्यालय के शिक्षक अखिलेश कुमार ने अजय से कुछ सवाल पूछे, जिसका वह जवाब नहीं दे पाया। इसपर शिक्षक ने अपना आपा खो दिया और अजय की पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


उसकी बुरी तरह से पिटाई की और बाद में उसे उठाकर पटक दिया। जिससे उसका हाथ टूट गया। विद्यालय की छुट्टी के बाद अजय घर पर रोता हुआ पहुंचा। पूछने पर आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


संतराम ने बताया कि गुरुवार को वह मामले की शिकायत लेकर विद्यालय के प्रधानाध्यापिका सुमीरा के पहुंचे तो वहां पर मौजूद सभी शिक्षक अभद्रता पर उतारू हो गए। उन्होंने गाली-गलौच की और उन्हें भगा दिया।

संतराम ने शिक्षकों पर धमकी देने का भी आरोप लगाया। इसके बाद संतराम ने मोहनलालगंज कोतवाली में आरोपी शिक्षक के खिलाफ तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी में है।


इस मामले में जब खंड शिक्षा अधिकारी राम नारायण यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बच्चों के आपस में लड़ने का मामला सामने आया है। जिसमें गिरने से एक बच्चे का हाथ टूट गया। शिक्षक द्वारा पिटाई का आरोप गलत है। यदि शिक्षकों ने परिजनों से अभद्रता की है तो मामले की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed