फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Student beaten up when packet of chips fell on ground

Lucknow News: चिप्स का पैकेट जमीन पर गिरा तो छात्र को पीटा

Mon, 26 Aug 2024 01:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 26 Aug 2024 01:41 PM IST
विज्ञापन
Student beaten up when packet of chips fell on ground
सतांव (रायबरेली)। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र स्थित एक इंटर कॉलेज के शिक्षक ने महज चिप्स का पैकेट जमीन पर गिरने पर छात्र की पिटाई कर दी। उसके बाद उसका सिर दीवार से लड़ा दिया। इससे वह घायल हो गया। पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया। रविवार को पीड़ित परिवार ने एसपी दफ्तर पहुंचकर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


बरदर गांव निवासी राजेश कुमार का बेटा शुभम (16) सतांव स्थित श्री सिद्धिनाथ शुक्ल वीणापाणि इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र है। शनिवार दोपहर छुट्टी पर वह चिप्स खा रहा था। इसी दौरान चिप्स का पैकेट उसके हाथ से जमीन पर गिर गया। इससे नाराज शिक्षक सूरज कुमार ने उसे पीटा और दीवार से सिर लड़ा कर चोटिल कर दिया।
विज्ञापन

शुभम के मुताबिक शिक्षक सूरज ने उसे 500 रुपये दिये और कहीं शिकायत न करने के लिए धमकाया। स्कूल से छुट्टी के बाद शुभम घर पहुंचा और घटना बताई। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और शिक्षक के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद रविवार को एसपी कार्यालय पहुंचे और कड़ी कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल के प्रधानाचार्य राज नारायण ने बताया कि शुभम कक्षा 11 का छात्र है। दोपहर में वह कक्षा नौ में बैठा था। दोपहर में छुट्टी होने की घंटी बजी तो अपनी कक्षा में जाने के लिए अचानक भागा। इसी दौरान उसका सिर दीवार से टकरा गया और वह चोटिल हो गया। सूचना मिली तो तत्काल पट्टी करवाई गई।

प्रधानाचार्य ने कहा कि शुभम ने अपराध छिपाने के लिए परिजनों व पुलिस को गुमराह करने वाली तहरीर दी है। थाना प्रभारी प्रवीर गौतम ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed