फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Student arrested for threatening in lucknow

छात्र ने प्रेमी युगल की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे मांगी रंगदारी, गिरफ्तार

Fri, 05 Jan 2018 03:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 05 Jan 2018 03:47 PM IST
विज्ञापन
Student arrested for threatening in lucknow
डेमो
लखनऊ गोमतीनगर पुलिस व साइबर सेल ने बृहस्पतिवार को प्रेमी युगल की तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर एक लाख रुपये मांगने वाले बीएससी के छात्र इब्राहिम वारसी को गिरफ्तार कर लिया। बाराबंकी निवासी छात्र के पास से दो एंड्रायड मोबाइल, मेमोरी चिप (जिसमें अंतरंग फोटो थीं), छोटा कॉलिंग मोबाइल व नकदी बरामद की है।
विज्ञापन


उसने अपना जुर्म कुबूल भी कर लिया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। साइबर सेल के नोडल ऑफिसर व सीओ हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि इब्राहिम वारसी बाराबंकी के देवाशरीफ का रहने वाला है। उसके पिता देवा शरीफ मस्जिद में काम करते हैं।
विज्ञापन


सीओ के मुताबिक, हजरतगंज स्थित एक निजी संस्था में काम करने वाले युवक का कई सालों से प्रेम संबंध युवती से था। दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ते थे। कुछ दिन पहले युवक का मोबाइल गायब हो गया। युवक ने संबंधित थाने में केस भी दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल उसी के एक  करीबी दोस्त के भतीजे इब्राहीम के हाथ लग गया। उसने मोबाइल से प्रेमी युगल के कुछ अंतरंग फोटो निकाले और पीड़ित की तलाश के लिए आयशा खान नाम से सोशल मीडिया में फर्जी अकाउंट बनाया।

धमकी दे मांगे एक लाख रुपये

Student arrested for threatening in lucknow
डेमो
एक दिन ऑनलाइन चैटिंग के दौरान उसे अंतरंग तस्वीरों के बारे में बताया और साक्ष्य के तौर पर एक तस्वीर भी भेज दी। इब्राहीम ने तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर एक लाख रुपये मांगे।
बाद में 15 हजार रुपये में सौदा तय किया। रकम लेकर बुधवार को बाराबंकी के देवा पहुंचने को कहा।

साइबर सेल की टीम ने युवक के मोबाइल को सर्विलांस पर लगा रखा था। सीओ ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के लिए इंस्पेक्टर विजय वीर सिंह सिरोही, एसआई विमल बैगा, कांस्टेबल फिरोज बदर, अखिलेश कुमार, शरीफ की टीम तैयार की। साइबर सेल की टीम बाराबंकी पहुंची और युवक के आसपास घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed