{"_id":"69962cf19e98c9efa9022b6e","slug":"strong-law-and-order-financial-discipline-increased-per-capita-income-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1612920-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मजबूत कानून व्यवस्था, वित्तीय अनुशासन से बढ़ी प्रति व्यक्ति आय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मजबूत कानून व्यवस्था, वित्तीय अनुशासन से बढ़ी प्रति व्यक्ति आय
विज्ञापन
लखनऊ। विधायक राजेश्वर सिंह का कहना है कि उत्तर प्रदेश में पिछले एक दशक में व्यापक परिवर्तन हुए हैं। शिक्षा से लेकर प्रति व्यक्ति आय में भी जबरदस्त इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि मजबूत कानून व्यवस्था और वित्तीय अनुशासन से यूपी में प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है।
उन्होंने बताया कि बसपा सरकार के समय (2012–13) प्रति व्यक्ति आय लगभग 33,000 रुपये थी। सपा सरकार के अंत तक (2016–17) यह लगभग 55,000 रुपये हुई, पर विकास की गति सीमित रही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 2024–25 में प्रति व्यक्ति आय 1,24,366 रुपये तक पहुंच गई है।
उन्होंने जोर दिया कि शिक्षा के लिए सरकार ने दोगुना बजट जारी किया है। विधायक ने बताया कि वर्ष 2012–13 में बसपा सरकार के दौरान शिक्षा पर लगभग 45,000–50,000 करोड़ रुपये का प्रावधान था। वर्ष 2016–17 में सपा सरकार के समय यह लगभग 55,000–60,000 करोड़ रुपये हुआ। इसके बावजूद सीएजी की टिप्पणी और अन्य आकलनों में अधूरे भवन, बिना इस्तेमाल किया गया बजट और शिक्षकों की कमी और लंबित भर्ती जैसी खामियां दिखीं। इससे इतर योगी सरकार ने शिक्षा, खेल, कला एवं संस्कृति के लिए 1,08,154 करोड़ रुपये का बजट में प्रावधान किया है, जो बसपा काल की तुलना में लगभग दोगुना और सपा काल से कहीं अधिक है। यह पिछले वर्ष के संशोधित अनुमान से 28 प्रतिशत अधिक है और कुल राज्य व्यय का 12.8 फीसदी है। योगी सरकार ने रिकॉर्ड बजट, पारदर्शी व्यवस्था और प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से उत्तर प्रदेश को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश ठहराव से प्रगति की ओर बढ़ रहा है। प्रदेश सीमित सोच से व्यापक परिवर्तन की ओर और विखंडित शासन से समेकित विकास की ओर अग्रसर है, जिसका लाभ प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक पहुंच रहा है।