फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Strings of Kanpur riots connected with Lucknow: Master mind had planned by sitting in the office of private YouTube channel, evidence of release of many videos

कानपुर दंगे के तार लखनऊ से जुड़े : निजी यूट्यूब चैनल के कार्यालय में बैठकर मास्टर माइंड ने बनाई थी योजना

Mon, 06 Jun 2022 11:58 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 06 Jun 2022 11:58 PM IST
सार

लखनऊ के एक निजी यूट्यूब चैनल कार्यालय बैठकर दंगे की योजना बनाई। वहीं 3 जून को कानपुर में हिंसा भड़काने के लिए भी उसने इसी प्लेटफॉर्म का प्रयोग किया था। लखनऊ पहुंचने के बाद वह यूट्यूब चैनल के कार्यालय में जाकर छिप गया।

विज्ञापन
Strings of Kanpur riots connected with Lucknow: Master mind had planned by sitting in the office of private YouTube channel, evidence of release of many videos
हिंसा में शामिल 40 संदिग्धों का पोस्टर जारी किया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हुए दंगे के तार लखनऊ से जुड़े हैं। इसकी साजिश राजधानी के एक यूट्यूब चैनल के कार्यालय में रची गई थी। इसके कई प्रमाण पुलिस को मिले है। इसी चैनल के कार्यालय से दंगे का मुख्य आरोपी व मास्टर माइंड हयात जफर हाशमी को तीन साथियों संग गिरफ्तार किया गया था। इसमें चैनल का साझीदार भी शामिल है। दंगे की रात सभी आरोपी इसी चैनल के कार्यालय में छिपे थे।

विज्ञापन


कानपुर दंगे का मुख्य आरोपी हयात जफर हाशमी सहयोगी जावेद अहमद खान के माध्यम से एवीपी 24 (एशियन वॉइस पोस्ट) यूट्यूब चैनल से जुड़ा था। इस चैनल में सुल्तान सिद्दीकी, इमरान व जावेद अहमद साझीदार हैं। सुल्तान का सबसे अधिक शेयर है। चैनल का कार्यालय कैसरबाग थानाक्षेत्र के बेगम हजरत महल पार्क के सामने पांडेय कॉम्पलेक्स में है। सूत्रों के मुताबिक हाशमी इसी चैनल के जरिये अपनी एमएमए जौहर फैंस एसोसिएशन का प्रचार-प्रसार करता था। 
विज्ञापन


योजना बनाने के बाद कानपुर गया था मास्टर माइंड 
राजधानी के एक निजी यूट्यूब चैनल कार्यालय बैठकर दंगे की योजना बनाई। वहीं 3 जून को कानपुर में हिंसा भड़काने के लिए भी उसने इसी प्लेटफॉर्म का प्रयोग किया था। यहां से सारे इंतजाम करने के बाद वह कानपुर गया था। जहां दंगा भड़काने के बाद रात को अपने सहयोगी जावेद व दंगे के आरोपी मोहम्म राहिल, मो. सुफियान के साथ लखनऊ वापस आ गया। लखनऊ पहुंचने के बाद वह यूट्यूब चैनल के कार्यालय में जाकर छिप गया। उसे भरोसा था कि पुलिस चैनल के कार्यालय में नहीं दाखिल होगी। कानपुर पुलिस की सर्विलांस टीम ने चारो आरोपियों की लोकेशन निकाली। इसके बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक इस चैनल के साझीदारों, काम करने वालों सहित हाशमी के करीबियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इस काम में लखनऊ की खुफिया विंग लगी है। खुफिया विंग की रिपोर्ट आने के बाद और भी गिरफ्तारी संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर रुकने की बात कह तीन दोस्तों के साथ पहुंचा
सुल्तान के मुताबिक शुक्रवार रात को उसका साझीदार जावेद कार्यालय पहुंचा। उसने सुल्तान को बताया कि कार्यालय में कुछ देर रुकना है। उसके साथ तीन दोस्त थे। जावेद ने इस मामले में तीसरे साझीदार इमरान को कॉल कर बात भी की थी। लेकिन रात में कार्यालय में रुक गये। सुल्तान के मुताबिक उसे यह नहीं पता था कि जो लोग जावेद के साथ आये हैं वहीं कानपुर दंगे साजिश कर्ता हैं। हालांकि सुल्तान के इस बात को पुलिस दरकिनार कर रही है। पुलिस के मुताबिक यह सभी सुल्तान से दंगे केआरोप से कैसे बचा जाए। इसके लिए कानूनी दांव पेंच के बारे में चर्चा कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed