{"_id":"59d78cda4f1c1b87698b461c","slug":"strike-in-kgmu-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजीएमयू में सफाईकर्मियों का बढ़ा वेतन न मिलने पर हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजीएमयू में सफाईकर्मियों का बढ़ा वेतन न मिलने पर हड़ताल
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 06 Oct 2017 07:32 PM IST
विज्ञापन
demo pic
किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में शुक्रवार सुबह बढ़े हुए वेतन व पीएफ का भुगतान न करने से नाराज सफाईकर्मियों ने हड़ताल कर दी।
विज्ञापन
करीब दो सौ से ज्यादा सफाईकर्मी के हड़ताल पर जाने से ट्रॉमा, डेंटल विभाग, ओपीडी, सीवीटीएस विभाग में काम काज ठप्प हो गया। सभी ने ट्रामा सेंटर के बाहर प्रदर्शन करके नारेबाजी की।
विज्ञापन
दो घंटे बीत जाने के बाद भी कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं आया। दोपहर बाद सफाईकर्मियों ने कुलसचिव कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। कुलसचिव के आश्वासन बाद सफाईकर्मी माने।
विज्ञापन
केजीएमयू में मिश्रा सिक्योरेटी एजेंसी के जरिए करीब दो सौ सफाईकर्मियों को लगाया गया है। सफाई कर्मियों का आरोप है कि वहां पर तैनात सफाई कर्मियों को प्रति माह सात हजार आठ सौ रुपये वेतन का भुगतान संस्थान की ओर से हो रहा है।
जबकि एजेंसी उन्हें मात्र छह हजार रुपये वेतन दे रही है। वहीं पीएफ की भी रकम तक नहीं दी गई। वेतन बढ़ाने के लिए सफाईकर्मियों ने कई दफा गया मगर उन्हें टरका दिया गया। नाराज सफाईकर्मियों ने सुबह कामकाज का ठप्प करके ट्रॉमा पहुंचकर प्रदर्शन किया।
करीब दो घंटे कोई भी जिम्मेदार उनसे वार्ता के लिए नहीं आया। इससे नाराज सफाईकर्मियों ने ट्रॉमा गेट पर एजेंसी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू किया।
आनन फानन में सुपरवाइजर पहुंचा और उन्हें समझाने की कोशिश करने लगा। सफाईकर्मी बढ़ा वेतन व पीएफ भुगतान को लेकर अड़े थे। दोपहर करीब ढाई बजे सफाईकर्मी कुलसचिव कार्यालय पहुंचकर शिकायत की।
कुलसचिव ने हर संभव मदद का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। केजीएमयू प्रशासन का कहना था कि हड़ताल से कामकाज पर कोई खास असर नहीं पड़ा।