फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Strike in kgmu and lohia sansthan

केजीएमयू में हड़ताल से लड़खड़ाई चिकित्सा व्यवस्था

Wed, 07 Aug 2019 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
Strike in kgmu and lohia sansthan
केजीएमयू-लोहिया संस्थान में हड़ताल, 7000 मरीज लौटे, 50 ऑपरेशन टले
विज्ञापन

पीजीआई कर्मचारियों के समान सातवें वेतनमान को लेकर चार घंटे कार्य बहिष्कार से अव्यवस्था
पीजीआई कर्मचारियों के समान सातवें वेतनमान व भत्ते की मांग को लेकर केजीएमयू-लोहिया संस्थान में मंगलवार को डॉक्टर-कर्मचारियों की चार घंटे चली हड़ताल ने मरीजों की जान सांसत में डाल दी। इस दौरान दोनों संस्थानों से सात हजार मरीजों को ओपीडी से मायूस लौटना पड़ा। वहीं, 50 से अधिक ऑपरेशन टाल दिए गए।

केजीएमयू में सुबह 8.00 से दोपहर 11.30 बजे और लोहिया संस्थान में सुबह 8.00 से दोपहर 12 बजे तक हड़ताल चली। इसके बाद डॉक्टर-कर्मचारी काम पर लौटे और फिर मरीज देखे गए। गौरतलब है कि लोहिया संस्थान के कर्मचारी सोमवार दोपहर डेढ़ बजे से हड़ताल पर थे। वहीं, दोपहर चार बजे से डॉक्टरों ने भी काम ठप कर दिया। उधर, केजीएमयू के डॉक्टरों ने भी मंगलवार को ओपीडी व भर्ती मरीज देखने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed