फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   street play on badaun rape and murder case

दो हमें अधिकार, आखिर कब तक करें इंतजार

Fri, 06 Jun 2014 11:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 06 Jun 2014 11:19 AM IST
विज्ञापन
street play on badaun rape and murder case

हजरतगंज फिर एक बार महिला हिंसा के खिलाफ मुखर होती आवाजों से गूंजने लगा है। करीब डेढ़ वर्ष पहले निर्भया कांड के बाद उपजा गुस्सा फिर से उफन रहा है।

विज्ञापन


गुरुवार को यहां सामाजिक संगठनों ने बदायूं दुराचार कांड और प्रदेश में लगातार हो रहीं दुराचार की घटनाओं के खिलाफ विरोध दर्ज करवाया।

संस्था ब्रेक थ्रू के कार्यक्रम में दस्तक, आली, उपेक्षित महिला जनकल्याण समिति, रेस इंडिया फाउंडेशन, ऐस फाउंडेशन भी शामिल रहे। इस दौरान ‘इंतजार क्यूं’ नामक नाटक प्रस्तुत किया गया। इसमें समाज का महिलाओं के प्रति दकियानूसी नजरिया उठाया गया।

विज्ञापन


साथ ही सवाल उठाया कि क्या दुराचार के बाद महिलाओं को मुआवजा देकर राहत दी जा सकती है। हरगिज नहीं, जवाब मिला।

संदेश था कि मुआवजा लेकर संतोष नहीं मिल सकता, जरूरी है कि अपराधियों को कानून जल्द से जल्द सजा दे। ताकि कानून का डर तो बने।

इस मौके पर आली की रेणू मिश्रा ने विचार रखे कि सरकार अगर बदायूं के अपराधियों को सख्त सजा देगी तो ऐसी सोच रखने वालों में डर पैदा होगा।

दस्तक के दीपक कबीर, यूएमजेवीएस से प्रीति, ऐस फाउंडेशन से जीशान और ब्रेकथ्रू के सुनील व अर्चना ने भी विचार रखे।

सभी ने मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी। वहीं, हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें राज्य सरकार से त्वरित न्याय की मांग की गई है। डीएम के नाम एक ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed