फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   stray animals are the big cause of deaths in lucknow

यूपी में गाड़ियां नहीं जानवर ले रहे हैं सबसे ज्यादा जान

Wed, 22 Jul 2015 12:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 22 Jul 2015 12:40 PM IST
विज्ञापन
stray animals are the big cause of deaths in lucknow

जानवरों की वजह से हुए सड़क हादसों में देश में सबसे ज्यादा जानें लखनऊ में जा रही है। वहीं, राजधानी में सड़क हादसों में हो रही सर्वाधिक मौतों की बड़ी वजह ओवर स्पीड सामने आई है।

विज्ञापन


गृह मंत्रालय द्वारा जारी एनसीआरबी की एडीएसआई रिपोर्ट 2014 में इन तथ्यों का उल्लेख राजधानी में सड़क सुरक्षा में एक बड़ी खामी को उजागर कर रहा है।

सड़कें बनाई जाती हैं ताकि नागरिक सुरक्षित ढंग से उन पर चल सकें, या उन पर अपने वाहन चला सकें। इस सुरक्षा के लिए कई नियम-कायदे भी होते हैं, जिन्हें तोड़ने पर वाहन चालकों को जुर्माना देना पड़ता है।
विज्ञापन


लेकिन जानवरों पर यह सब लागू नहीं होता है। बीते वर्ष राजधानी में 807 सड़क हादसे हुए जो 2013 के 1230 के मुकाबले कहीं कम रहे। हालांकि इनकी वजह से 327 नागरिकों की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें 284 पुरुष थे, जिनमें से अधिकतर अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। वहीं, 548 नागरिक निशक्त हो गए, इनमें भी 85 प्रतिशत पुरुष ही थे। इन हादसों की अलग-अलग वजहें रही हैं।

इनमें से जानवरों के सड़क पार करने के दौरान हुए हादसों में लखनऊ ने अपने 18 नागरिक खो दिए। वहीं 41 निशक्त हो गए। लखनऊ के बाद जानवरों की वजह से सड़क हादसे में सर्वाधिक 14 मौतें आगरा में हुईं।

ऑफिस जाते समय सर्वाधिक हादसे

stray animals are the big cause of deaths in lucknow

समय के अनुसार चलें तो राजधानी में सर्वाधिक सड़क हादसे सुबह 9 बजे से 12 बजे के बीच हो रहे हैं। पूरे साल में हुए 807 बड़े सड़क हादसों में 141 हादसे इसी समय के दौरान हुए।

यह वो समय है जब अधिकतर लोग अपने काम पर जा रहे होते हैं और ट्रैफिक अपने चरम पर होता है। इसी तरह दोपहर 12 से 3 और फिर 3 से शाम 6 बजे के बीच क्रमश: 130 व 120 ऐसे हादसे हुए, जिनमें किसी की जान गई या कोई नागरिक निशक्‍त हो गया।

राजधानी में सड़क हादसों की सबसे बड़ी वजह तेजी गति से वाहन चलाना सामने आया है, जिसकी वजह से 384 हादसे हुए और 136 जानें गईं। वहीं लापरवाही से वाहन चलाने से 112 मौतें हुई, शराब पीकर वाहन चला रहे लोगों ने 12 की जान ली। खराब मौसम भी हादसों की वजह बना, जिनमें 23 नागरिकों ने जान गंवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed