फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   stp construction at haidar canal in amrit mission scheme

अब अमृत योजना के तहत होगा हैदर कैनाल पर एसटीपी का निर्माण, खर्च होंगे 297.38 करोड़

Tue, 15 Jun 2021 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
stp construction at haidar canal in amrit mission scheme
लखनऊ। गोमती में गिर रहे जीएच कैनाल (हैदर कैनाल) के सीवर के पानी को शोधित करने के लिए बन रहे 120 एमएलडी क्षमता के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के निर्माण में आ रही बजट की बाधा को सरकार ने दूर कर दिया है। एसटीपी का निर्माण अब केंद्र पोषित अमृत योजना के तहत कराया जाएगा। एसटीपी के निर्माण पर 297.38 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नगर विकास विभाग द्वारा तैयार किए संशोधित परियोजना को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इसकेसाथ ही एसटीपी का निर्माण जारी रखने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

हैदर कैनाल के जरिए गोमती में शहर के एक बड़े हिस्से का सीवर गिरता है। गोमती की स्वच्छ बनाने के लिए चल रही कवायद के तहत ही हैदर कैनाल पर नदी के किनारे ही एक एसटीपी का निर्माण कराया जा रहा है। अब तक यह काम राज्य सरकार के बजट से नगर विकास विभाग द्वारा कराया जा रहा था, लेकिन बजट न मिल पाने की वजह से एसटीपी का निर्माण काफी दिनों से ठप था।
विज्ञापन

नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने बताया कि अमृत योजना के अंतर्गत गठित राज्य स्तरीय उच्चाधिकार संचालन समिति की संस्तुति पर अब इस एसटीपी का निमाण और उससे संबंधित अन्य कार्य भी अमृत योजना के तहत कराने का फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि परियोजना की लागत में संशोधन किया गया है। नगर विकास मंत्री ने बताया कि संशोधित लागत 29738.41 लाख रुपये है। इसमें केंद्रांश 8853.94 लाख, राज्यांश 12915.13 लाख और निकाय अंश 7969.13 लाख शामिल है। उन्होंने बताया कि सरकार के इस फैसले से जहां एसटीपी के निर्माण में आ रही बजट की बाधा दूर हो गई है, वहीं परियोजना भी तेजी से पूरा हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed