फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   story related to freedom fighter chandra bhanu gupta

नखलऊवा पंच: गुप्त ने लखनऊ में नमक कानून तोड़कर दी थी अंग्रेजों की सत्ता को चुनौती

Mon, 15 Apr 2019 05:51 PM IST
ishwar ashish अखिलेश वाजपेयी, अमर उजाला लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी, अमर उजाला लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 15 Apr 2019 05:51 PM IST
विज्ञापन
story related to freedom fighter chandra bhanu gupta
चंद्रभानु गुप्त - फोटो : amar ujala

अंग्रेजी हुकूमत में भारतीयों पर तमाम बंदिशें लगाई गईं थी। एक बंदिश नमक को लेकर भी थी। भारतीयों पर प्रतिबंध था कि कोई भी नमक नहीं बना सकता है। नतीजा यह था कि भारतीयों को इंग्लैंड से आयातित नमक ही खरीदना पड़ता था।

विज्ञापन


जाहिर है कि नमक जैसी वस्तु के लिए भारतीयों को मुंहमांगी कीमत देनी पड़ती थी। इसके विरोध में महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम से दांडी गांव तक पदयात्रा निकाली। लखनऊ में भी नमक कानून तोड़ने की घोषणा हुई।
विज्ञापन


चंद्रभानु गुप्त जनसेवा संस्थान के अध्यक्ष रघुनंदन सिंह काका बताते हैं, ‘बात 1930 की होगी। बापू के दांडी मार्च से लोग जुड़ते जा रहे थे। अंग्रेजी हुकूमत इस मार्च को विफल करने के लिए पूरी ताकत लगाए थी। गुप्त की उस समय उम्र कोई 28 वर्ष रही होगी

विज्ञापन
विज्ञापन

गुप्त की यह पहली गिरफ्तारी थी

उनके मन में भी इच्छा जागी कि लखनऊ में भी इस कानून को तोड़कर अंग्रेजी सत्ता को चुनौती दी जाए। जगह-जगह कड़ी चौकसी। पर, गुप्त के दिल में बार-बार यह हूक उठ रही थी कि लखनऊ में भी इस कानून को तोड़ना है। उन्होंने कुछ साथियों से सलाह-मशविरा करके योजना बनाई।

सभी लोग अमीनाबाद पहुंचे। चारों तरफ पुलिस। लोगों से पूछताछ। ये लोग एक-एक करके अमीनाबाद स्थित गूंगे नवाब पार्क पहुंचे। जब तक कोई कुछ समझता ये सभी लोग पार्क के अंदर। नमक बनाकर कानून तोड़ा और भारत माता जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। नारों के शोर से हड़बड़ाई पुलिस पार्क पहुंची और गुप्त जी को गिरफ्तार कर लिया। गुप्त की यह पहली गिरफ्तारी थी।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed