फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   story related to chief minister chaudhary charan singh.

नखलऊवा पंच : जाने उस मुख्यमंत्री के बारे में जो जेब से भरता था पेट्रोल व टेलीफोन का बिल

Sun, 03 Mar 2019 09:03 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 03 Mar 2019 09:03 PM IST
विज्ञापन
story related to chief minister chaudhary charan singh.
चौधरी चरण सिंह - फोटो : Twitter

नखलऊवा पंच में हम आपको ऐसे लोगों के बारे में बताते हैं जिन्होंने अपने काम और व्यवहार से आने वाली पीढ़ी के लिए एक मानक स्थापित किया। आज बात चौधरी चरण सिंह जी की...

विज्ञापन


बात उन दिनों की है जब चौधरी चरण सिंह मुख्यमंत्री थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद वह मॉल एवेन्यू स्थित बंगले में रहते थे। एक दिन उन्होंने देखा कि घर आया रिश्तेदार किसी को फोन कर रहा है। वह उससे तो कुछ बोले नहीं, लेकिन शाम को निजी सचिव को आदेश हुआ कि बंगले पर टेलीफोन के पास एक रजिस्टर रखवा दिया जाए, जिस पर फोन करने और आने का ब्यौरा दर्ज हो।
विज्ञापन


एक और कबीर पुस्तक के संस्मरण से पता चलता है, 'निजी सचिव ने कहा, मुख्यमंत्री होने के नाते आपके व्यय की कोई सीमा नहीं है। इसलिए रजिस्टर रखवाने की कोई जरूरत नहीं लगती।' पर, चौधरी साहब तो अलग ही मिट्टी के बने थे। आखिर यह थे तो वही चौधरी चरण सिंह जिन्होंने बेटी-दामाद के वन विभाग की जीप से लखनऊ आ जाने पर उसका किराया अपनी जेब से भरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौधरी साहब बोले, 'मुख्यमंत्री को असीमित अधिकार का मतलब यह तो नहीं कि सरकारी धन निजी काम पर खर्च हो।' वह रजिस्टर रखवा कर माने।

इसके बाद हर महीने रजिस्टर से मिलाकर सरकारी काम के लिए हुए टेलीफोन का बिल निकालकर शेष का भुगतान चौधरी चरण सिंह निजी खाते से करते।

'निजी दौरे का खर्च मेरे खाते से चुकता किया जाए'

मुख्यमंत्री बने हुए उन्हें कुछ ही दिन हुए थे कि उन्हें एक निजी समारोह में भाग लेने जाना पड़ा। वहां से लौटकर आए तो ड्राइवर से कहा, 'इसे अलग नोट कर लेना।'

ड्राइवर उन्हें गौर से देखने लगा तो बोले, ' सरकारी दौरे छोड़कर निजी कार्यक्रमों में जाने पर वाहन का पेट्रोल पर होने वाला खर्च मेरे निजी खाते से चुकता किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed