फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   story of super buffalo Yuvraj.

लखनऊ में पुलिसिया लफड़े में फंसा सुपर बफैलो ‘युवराज’

Fri, 01 Apr 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 01 Apr 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
 story of super buffalo Yuvraj.
सुपर बफैलो ‘युवराज’ - फोटो : amar ujala

देश का ‘सुपर बफैलो’ बन चुका हरियाणा का भैंसा ‘युवराज’ बृहस्पतिवार सुबह लखनऊ पुलिस के चक्कर में फंस गया। हुआ यूं कि फैजाबाद की ओर से पूरे लाव लश्कर के साथ आ रहा ‘युवराज’ लखनऊ की सीमा में प्रवेश करते ही नो एंट्री जोन में घुस गया।

विज्ञापन


ट्रक में लगभग छह फीट ऊंचे भैंसे को देखकर एक बारगी तो पुलिस भी सकते में आ गई, लेकिन ‘युवराज’ का जंबो परिचय पाने के बाद लखनऊ पुलिस ने ‘युवराज’ को आगे जाने की इजाजत दे दी।
विज्ञापन


अपनी भारी भरकम कद काठी और खासियतों के चलते नौ करोड़ रुपये की कीमत तक पहुंच चुका हरियाणा का सुपर भैंसा बृहस्पतिवार सुबह शहर से गुजरा। फैजाबाद रोड पर इंदिरा नहर बैराज नो एंट्री पर पोस्टेड टीएसआई मो. मुकीम ने उन्हें नो एंट्री जोन में घुसने से रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने ट्रक में सवार भारी भरकम भैंसे को देखा तो पड़ताल करने लगे। इसी बीच मालिक करमवीर सिंह ने ‘युवराज’ द्वारा जीते गए तमाम रिकॉर्ड, प्रमाण पत्र, अवार्ड की जब जानकारी दी तो पुलिस ने युवराज के काफिले को दूसरे रूट से जाने की इजाजत दे दी।

जानें, क्या है युवराज की डाइट व कद काठी

 story of super buffalo Yuvraj.

टीएसआई मो. मुकीम ने बताया कि युवराज अपने मालिक करमवीर सिंह के साथ बिहार के मोतीहारि के पूर्वी चंपारण में बीते दिनों चल रहे पशु मेले से लौट रहा था।

आगे-आगे करमवीर कार से तो पीछे चल रहे ट्रक नंबर एचआर-65, 8624 में सपोर्टिंग स्टाफ के साथ भैंसा ‘युवराज’ सवार था। पुलिसिया लफड़े के चलते थोड़ी देर रुके युवराज को देखने वहां से गुजर रहे बाइक सवार, राहगीरों का मजमा लग गया।

कुछ ऐसा है युवराज
लगभग 14 फीट लंबाई, 5 फीट 9 इंच ऊंचाई और 1400 किलोग्राम वजनी भैंसा ‘युवराज’ देश भर में युवराज डोनर के नाम से भी जाना जाता है।

मुर्रा नस्ल के इस युवा भैंसे की रोजाना की खुराक 20 किलो दूध, पांच किलो सेब, 10 किलो चना, 15 किलो उन्नत किस्म का हरा चारा है। उसके सीमेन के लिए विदेश के अलावा देश भर के पशुधन शोध संस्थानों में भारी डिमांड है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed