फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   story of ankit pandey

गरीब और बेसहारा बच्चों के लिए सहारा बने अंकित पांडेय, कर रहे हैं इस तरह मदद

Fri, 12 Oct 2018 04:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 12 Oct 2018 04:34 PM IST
विज्ञापन
story of ankit pandey
अंकित पांडेय - फोटो : amar ujala
पत्रकारिता लोगों को जोड़ती है। उनके अधिकारों को लेकर आवाज उठाती है और उनके मुद्दों को उचित मंच तक पहुंचाती है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने वाले अंकित पांडेय अभी से कुछ इसी तरह के सरोकारों को पूर्ति कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने अपना स्वयंसेवी संगठन स्थापित किया है जो गरीब और बेसहारा बच्चों को शिक्षा देने और उन्हें स्वावलंबी बनाने का कार्य कर रहा है। वे दो वर्षों से कई राज्यों के अनाथ व गरीब बच्चों के लिए कार्यक्रम आयोजित करते आ रहे हैं। अंकित ने दो साल पहले मध्यांतिका फाउंडेशन नाम से स्वयंसेवी संगठन की स्थापना की।
विज्ञापन


वे बतौर एमडी संगठन से जुड़े हैं। संगठन गरीब और बेसहारा बच्चों को स्वावलंबी बनाने का कार्य करता है। अंकित बताते हैं कि हम अपने संगठन के माध्यम से ऐसी संस्था को ढूंढते हैं जो ऐसे बच्चों का पालन-पोषण का काम करते हैं या फिर उनके लिए काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारा संगठन ऐसे बच्चों के लिए कार्यशाला आयोजित करता है जिसमें उन्हें समय-समय पर शिक्षा दी जाती है। इसके अलावा पेंटिंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम समेत कई गतिविधियां आयोजित की जाती है। यही नहीं विशेषज्ञों को बुलाकर बच्चों को मोटिवेट किया जाता है।

 

लिट्रेसी फेस्ट भी करते हैं आयोजित

story of ankit pandey
अंकित पांडेय - फोटो : amar ujala
बच्चों की शिक्षा के लिए हर संभव मदद की जाती है उन्हें कॉपी-किताब व बैग दिया जाता है। अभी हाल में नई गतिविधि की शुरुआत की गई है जिसके माध्यम से बच्चों को कम उम्र में ही कार्याशाला आयोजित कर तकनीकी शिक्षा दी जा रही है। 

हमारे संगठन से जुड़े इंजीनियर, बच्चों को नए इनोवेशन के बारे में बताते हैं और साथ में उनको भी विज्ञान में नित-नए प्रयोग करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इस नए प्रयोग से बच्चों में विज्ञान के प्रति दिलचस्पी काफी बढ़ी है वे इसमें बड़े चाव से प्रतिभाग करते हैं और कुछ नया सीखने व उसे अपने जीवन में प्रयोग करने का प्रयास कर रहे हैं।

इसके अलावा हम उनके लिए लिट्रेसी फेस्ट भी आयोजित करते हैं। जिसके माध्यम से उनके लिए विभिन्न शैक्षणिक प्रतियोगिताएं आयोजित करते हैं। इस तरह की गतिविधियों के माध्यम से हम बच्चों को प्लेटफॉर्म मुहैया कराते जहां वे अपनी क्षमता को प्रदर्शित कर सकें।

 

साथ ही हमारे विशेषज्ञों द्वारा कुछ नया सीख सकें। लखनऊ, चंडीगढ़, दिल्ली समेत कई शहरों में इस तरह की गतिविधियां आयोजित करते आ रहे हैं। मेरा प्रयास है कि भविष्य में इसको पूरे देश में संचालित करूं और अपने संगठन के माध्यम से देश के सभी राज्यों में गरीब व अनाथ बच्चों के लिए इस तरह कार्य करूं। हम इस ओर कदम बढ़ा भी रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed