{"_id":"7c2ce8357f0c079c61fd0eff3ab02bd1","slug":"story-about-neta-ji","type":"story","status":"publish","title_hn":"तू डाल-डाल तो मैं पात-पात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तू डाल-डाल तो मैं पात-पात
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Tue, 22 Oct 2013 09:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद के जाने-माने संत एक पार्टी के नेता भी हैं। इन नेताजी ने एक बार पुलिस को खूब छकाया।
विज्ञापन
नेताजी की पार्टी ने पिछले दिनों एक कार्यक्रम का आयोजन किया। आयोजन को सरकार ने अनुमति नहीं दी। लेकिन पार्टी ने कहा कि कार्यक्रम होगा।
नेताजी भी पार्टी की बात को मानते हुए कार्यक्रम में शरीक होने की तैयारी में थे, लेकिन पुलिस को जब इसकी जानकारी मिली तो अफसरों ने उन्हें ऐसा न करने की चेतावनी दी। नेताजी भी बड़े सयाने।
वह अपने घर में ही छिप कर बैठ गए और बाहर से ताला बंद करवा दिया। पुलिस जब भी उनके घर के चक्कर लगाती ताला बंद देख लौट जाती। नेताजी कार्यक्रम की रात चुपचाप घर से निकले और आयोजन स्थल तक जा पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस वाले नेताजी के इस पैंतरे से चकरा कर रह गए। हाल ही में, पार्टी ने फिर एक आयोजन किया और वैसे ही हालात हुए। इस बार भी नेताजी ने खुद को घर में बंद कर बाहर से ताला लगवा दिया।
विज्ञापन
लेकिन एक बार दांव खा चुके अफसर भी चौकन्ना थे। उन्होंने नेताजी के घर के कुछ दूरी पर अपने लोगों को चुपचाप तैनात करा दिए। इस बार जैसे ही रात को नेताजी ने पुराना पैंतरा अपनाया धर लिए गए।