{"_id":"c162e79337c8aeb11b3e1e1e06f9030f","slug":"story-about-a-khan-sahab-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलाम की ये कैसी लत लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलाम की ये कैसी लत लगी
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Mon, 18 Nov 2013 04:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकायों से जुड़े विभाग के मुखिया खां साहब और एक विशेष सचिव की जुगलबंदी से हर कोई वाकिफ है।
विज्ञापन
यह जुगलबंदी विभाग ही नहीं, प्रदेश भर में चर्चा का विषय है। कहते हैं कि दोनों एक-दूसरे को इतने अच्छी तरीके से समझते हैं कि इशारों-इशारों में ही सब-कुछ हो जाता है।
हाल ही में निकाय अध्यक्षों का सम्मेलन था। सम्मेलन में सब कुछ विशेष वाले सचिव ने ही संभाला। एक दिन बाद वह कुछ लोगों के साथ बैठे थे। चर्चा उनके और खां साहब के रिश्तों की चली।
विज्ञापन
इस दौरान, विशेष सचिव साहब ने उर्दू के कुछ शब्दों का इस्तेमाल किया। सामने बैठने वाला बोल पड़ा, साहब उर्दू सीख रहे हैं क्या? जवाब आया-अरे नहीं भाई, अब तो आदत ही सलाम करने की हो गई है।
विज्ञापन
इस पर उन्होंने एक राज्य मंत्री के फोन का एक वाकया सुनाया। बताया, राज्यमंत्री का फोन आने पर मैंने उन्हें सलाम किया, तो उनका जवाब भी कुछ ऐसे ही आया।
फिर राज्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए पूछा, क्या अब नमस्ते की जगह सभी को सलाम करते हैं? जवाब था, सलाम के बिना काम चलने वाला भी नहीं।