{"_id":"902fb082f6b029a277030ae44d2e7501","slug":"story-about-a-chacha-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचा का दिल चाहे...बस विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चचा का दिल चाहे...बस विस्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 04 Feb 2014 03:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा विभाग में चचा के नाम से मशहूर अधिकारी के रिटायरमेंट में बस चंद महीने बाकी हैं।
विज्ञापन
पर, वे अभी रिटायर होना नहीं चाहते। दोनों कुर्सियों पर दबदबा कायम रखना चाहते हैं। इसीलिए वह सारा काम छोड़कर बस सेवा विस्तार कराने की जुगत में लगे हैं।
चर्चा तो यह भी है कि वे कहते फिर रहे हैं कि उनका रिटायरमेंट बहुत गलत समय हो रहा है। बोर्ड परीक्षा जब अपने चरम पर होगी तभी उनका रिटायरमेंट हो जाएगा।
इससे परीक्षा की ‘पवित्रता’ पर असर पड़ सकता है। इसलिए उनका रहना जरूरी है। पर उनके दुश्मन भी कम नहीं हैं। वे उनका पीछा ही नहीं छोड़ रहे हैं।
उनके खिलाफ कोई न कोई मुद्दा उछाल ही देते हैं। उनके कार्यालय में इसकी चर्चा आम है कि चचा विरोधियों को धोबियापाट देने में कहां तक सफल हो पाते हैं।