फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Storm in Uttar Pradesh.

तेज आंधी से ट्रॉली पलटी, युवक की मौत!

Fri, 17 Apr 2015 09:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, गोंडा Updated Fri, 17 Apr 2015 09:05 AM IST
विज्ञापन
Storm in Uttar Pradesh.

आंधी-पानी और आकाशीय बिजली के कारण गुरुवार की शाम दो किसानों की जान चली गई।

विज्ञापन


जबकि तेज हवाओं के कारण ट्रॉली पलटने से एक युवक उसके नीचे दबकर घायल हो गया। उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जाता है कि थाना वजीरगंज क्षेत्र के काशीपुर गांव के मजरे डिहवा का रहने वाला मोहम्मद अयूब (55) गांव के विनोद (24) के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर खेत को गेहूं लादने गया था।


तभी अचानक आई तेज आंधी और बारिश के साथ ही ओले गिरने लगे। जिससे बचने के लिए दोनों ट्रॉली के नीचे बैठ गए। मगर आंधी इतनी तेज थी कि ट्रॉली पलट गई। जिससे अयूब की मौके पर ही दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि विनोद घायल हो गया। उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आंधी से पहले आकाशीय बिजली कड़कने पर चंदवतपुर ठोरहंस के रहने वाले तिलकराम (45) की हार्ट अटैक से हालत बिगड़ गई।

उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। वह खरीदारी के लिए अंबेडकर चौराहा आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed