फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Storm and rain took the lives of two

Lucknow News: आंधी-बारिश ने ली दो की जान

Tue, 05 May 2026 02:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Storm and rain took the lives of two
मड़ियांव में दीवार गिरने से अंकित शर्मा की मौत हो गई। 
लखनऊ। आंधी-बारिश के दौरान सोमवार सुबह मड़ियांव और विभूतिखंड में दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसों में तीन लोग घायल भी हो गए। इनमें से दो अभी अस्पताल में भर्ती हैं। मूलरूप से हरदोई के गौरकला, अतरौली निवासी अंकित शर्मा (35) मड़ियांव के भरतनगर में पत्नी मनीषा, बेटियों खुशी व अनुष्का के साथ किराये के मकान में रहते थे। वह असीम इकबाल की फ्रोजन मटर कंपनी सुप्रीम ग्रीन वैली में चालक थे। भाई शुभम शर्मा ने बताया कि खराब हुए डाले को ठीक कराने के लिए सोमवार को मैकेनिक 42 वर्षीय मोगली को बुलाया था। हाईवे अस्पताल के हॉस्टल के सामने रजत वर्मा के प्लॉट की बाउंड्री के पास मोगली डाला के नीचे लेटकर मरम्मत कर रहे थे, जबकि अंकित वहीं पर बैठे थे। इस दौरान प्लॉट की चार इंच चौड़ी, आठ फीट ऊंची और करीब 80 फीट लंबी दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। अंकित और मोगली मलबे में दब गए।
विज्ञापन

राहगीर हरिशंकर ने हादसा देख शोर मचाया और आसपास के लोगों को बुलाकर दोनों को मलबे से निकाला। गंभीर रूप से घायल अंकित को ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मोगली को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घटनास्थल पर दीवार के पास सीतापुर के कमलापुर निवासी राजू नाई की गुमटी है। वहां खड़ीं तीन कारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। लोगों ने बताया कि गुमटी में बाल कटवाने के लिए लोग आते रहते हैं। सोमवार को राजू गांव चले गए थे, जिस कारण दुकान बंद थी। गनीमत रही कि और लोग मौजूद नहीं थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

घटना से नाराज लोगों ने किया हंगामा

विभूतिखंड में जेएसवी ह्यूंडई वर्कशॉप पास आंधी-बारिश के बीच जर्जर दीवार भरभराकर गिर गई। गुलाम सिंह का पुरवा निवासी दो सगे भाई अमित यादव व अमरीश के अलावा मनोज कुमार इसके मलबे में दब गया। मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को मलबे से निकाला। घायलों को लोहिया अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। अमरीश के बाएं कान और कमर में चोट आई है। मनोज को आंख के ऊपर हल्की चोट लगी। दोनों का इलाज चल रहा है। इंस्पेक्टर अमर सिंह के मुताबिक अमित के पिता का देहांत हो चुका है। परिवार में मां राज रानी और भाई अमरीश, ललित, रॉकी और आकाश हैं। अमित वर्कशॉप के पास चाय का होटल चलाते थे। वह छोटे भाई अमरीश के साथ दुकान पर थे, तभी हादसा हो गया। घटना से नाराज लोगों ने मुआवजे के लिए हंगामा भी किया। पुलिस ने किसी तरह परिजनों को शांत कराया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed