{"_id":"647182c9821aafa16b0de476","slug":"secret-voting-will-be-held-in-up-vidhan-parishad-election-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: विधान परिषद उप चुनाव में होगा गुप्त मतदान, भाजपा ने क्रॉस वोटिंग से बचने के लिए बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: विधान परिषद उप चुनाव में होगा गुप्त मतदान, भाजपा ने क्रॉस वोटिंग से बचने के लिए बनाई रणनीति
Sat, 27 May 2023 09:40 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 27 May 2023 09:40 AM IST
सार
यूपी में दो सीटों के लिए हो रहे विधान परिषद उपचुनाव के लिए मतदान 29 मई को होगा। मतदान में क्रॉस वोटिंग होने की संभावना है। इसके लिए भाजपा ने समूह में वोटिंग करने की रणनीति बनाई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी विधान परिषद की दो सीटों पर हो रहे उप चुनाव के लिए 29 मई को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। विधानसभा सचिवालय ने मतदान के लिए विधान भवन स्थित तिलक हॉल में दो मतदान कक्ष बनाए हैं। रिटर्निंग अधिकारी मो. मुशाहिद ने बताया कि दोनों सीटों पर गुप्त मतदान होगा। सभी 403 विधायक मतदान करेंगे। मतदान के बाद मतपत्र किसी भी व्यक्ति या चुनाव अभिकर्ता को दिखाने की इजाजत नहीं होगी। मतदान के बाद मतगणना होगी। शाम 6 बजे तक परिणाम घोषित होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि परिषद के पूर्व सदस्य लक्ष्मण आचार्य के इस्तीफे से खाली हुई सीट पर भाजपा के पदमसेन चौधरी व सपा के रामकरन निर्मल चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट के विजेता का कार्यकाल 30 जनवरी 2027 तक रहेगा। वहीं, बनवारी लाल दोहरे के निधन से खाली हुई सीट पर भाजपा के मानवेंद्र सिंह और सपा के रामजतन राजभर चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर विजयी प्रत्याशी का कार्यकाल 6 जुलाई 2028 तक रहेगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - शायर मुनव्वर राना अभी भी वेंटिलेटर पर, अगले 72 घंटे बेहद अहम
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - महाठग शेरपुरिया का ईडी और लखनऊ के अफसरों से था संपर्क, सुराग मिलने के बाद पड़ताल शुरू
भाजपा ने बनाई रणनीति
गुप्त मतदान में क्रॉस वोटिंग रोकना सभी दलों के लिए चुनौती। भाजपा ने इससे निपटने के लिए चार-पांच विधायकों का समूह बनाया है। विधायक निर्धारित समूह के साथ ही मतदान करने जाएंगे। मतदान के बाद वह संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना या चुनाव प्रबंधन टीम को बताएंगे कि मतदान कर दिया है। उधर, भाजपा ने सुभासपा, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के विधायकों का मत हासिल करने का भी प्रयास किया है। कुछ भाजपा नेता सपा खेमे से क्रॉस वोटिंग कराने के प्रयास में भी जुटे हैं।