{"_id":"5f801fe18ebc3e9b7b6a69bb","slug":"stones-are-being-taken-from-karyashala-for-ram-temple-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: राममंदिर निर्माण के लिए कार्यशाला में हलचल तेज, बड़े पत्थरों को ले जाने का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: राममंदिर निर्माण के लिए कार्यशाला में हलचल तेज, बड़े पत्थरों को ले जाने का कार्य शुरू
Fri, 09 Oct 2020 04:32 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 09 Oct 2020 04:32 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या राम मंदिर: कार्यशाला में रखे भारी भरकम पत्थर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Ram Mandir Ayodhya Latest News Update in Hindi: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर कार्यशाला में हलचल तेज हो गई है। शुक्रवार से कार्यशाला में दशकों से रखे पत्थरों को निर्माण स्थल पर ले जाने का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
पत्थरों को ले जाने से पहले वैदिक रीति-रिवाज से पूजन किया गया। बता दें कि मंदिर निर्माण का ठेका एल एंड टी कंपनी को दिया गया है। इन पत्थरों को मशीनों के सहारे परिक्रमा पथ से निर्माण स्थल ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन
कार्यशाला में दशकों से पत्थरों को तराशने का काम चल रहा है। रामलला के दर्शन के लिए आने वाले इस कार्यशाला में जरूर जाते हैं। लंबी अदालती लड़ाई के बाद वो समय आ गया है जब इन पत्थरों का इस्तेमाल मंदिर निर्माण में होगा।
विज्ञापन
राममंदिर कार्यशाला के प्रभारी मनोज सोमपुरा ने बताया कि जल्द ही पत्थरों को रामजन्मभूमि परिसर में पहुंचा दिया जाएगा। रामघाट क्षेत्र स्थित मंदिर निर्माण कार्यशाला में रखे गए पत्थरों को भी राम जन्मभूमि परिसर पहुंचाए जाने की तैयारी है।