फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Stone Will come soon from Rajasthan for Ram mandir after Mahant Nritya Gopal Das instructions

राममंदिर के लिए 70 हजार घनफुट पत्थर राजस्थान से मंगाया, रामजन्मभूमि न्यास ने दिए निर्देश

Tue, 13 Nov 2018 07:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 13 Nov 2018 07:22 AM IST
विज्ञापन
Stone Will come soon from Rajasthan for Ram mandir after Mahant Nritya Gopal Das instructions
प्रतीकात्मक तस्वीर
अयोध्या में राममंदिर निर्माण को लेकर चल रही कार्यशाला में शीघ्र ही 70 हजार घनफुट पत्थर पहुंचने वाले हैं। रामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के निर्देश के बाद राजस्थान से ये पत्थर मंगाए जा रहे हैं। इधर, रामजन्मभूमि न्यास कार्यशाला में रखे गए पत्थरों को तराशने का काम भी तेज हो गया है। 
विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद का दावा है कि राममंदिर निर्माण के लिए अब तक सवा लाख घनफुट पत्थर तराशे जा चुके हैं। अभी 70 हजार घनफुट पत्थर और तराशे जाने हैं, जिनको मंगाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। राममंदिर के लिए पहली मंजिल के पत्थर तराशे जा चुके हैं। 
विज्ञापन


अब जो पत्थर तराशी का काम चल रहा है वह दूसरी मंजिल के लिए है। पत्थर तराशी कर रहे मुख्य कारीगर रजनीकांत सोमपुरा कहते हैं कि सारे पत्थर इस तरह तराशे और डिजाइन किए गए हैं,
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे पुरातन शैली में बिना सीमेंट के खांचे के माध्यम से जोड़े जाते थे। इसीलिए जब राममंदिर बनाना होगा, तब केवल पत्थर को उठाकर ले जाने में ही मशक्कत करनी होगी।

इस तरह होगा राममंदिर का आकार    


विहिप सुप्रीमो स्वर्गीय अशोक सिंहल की अगुवाई में तैयार हुए मॉडल के अनुसार रामजन्मभूमि मंदिर 268 फुट लंबा, 140 फुट चौड़ा तथा शिखर 128 फुट ऊंचा होगा। मंदिर दो मंजिला है। हर मंजिल पर 106 खंभे हैं। 

भूतल के खंभे 16.5 फुट ऊंचे, उसके ऊपर 3 फुट मोटे पत्थर का बीम, उसके ऊपर एक फुट मोटी पत्थर की छत होगी। ऊपर की मंजिल के खंभे 14.5 फुट ऊंचे, फिर बीम व छत होगी। 

उसके ऊपर शिखर, मंदिर की दीवारें 6 फुट मोटे पत्थरों की तथा चौखट सफेद संगमरमर पत्थर की है। प्रत्येक खंभों में 16 मूर्तियां होंगी। मंदिर के अगले भाग में सिंहद्वार, नृत्यमंडप, रंग मंडप और गर्भगृह बनेगा। इसी गर्भगृह में भगवान राम की मूर्ति लगाई जाएगी।   

राममंदिर निर्माण शीघ्र हो, यह करोड़ों हिंदुओं सहित संत समाज की मंशा है। हमने तैयारी शुरू कर दी है। मंदिर के भूतल एवं गर्भगृह का निर्माण पूरा हो चुका है। 70 हजार घनफुट पत्थरों की और जरूरत है, जो राजस्थान से मंगाए जा रहे हैं। शीघ्र ही रामजन्मभूमि न्यास की बैठक होने वाली है, इसमें पत्थर तराशी के लिए कारीगरों की संख्या बढ़ाने पर विचार होगा।
- शरद शर्मा, प्रांतीय मीडिया प्रभारी विश्व हिंदू परिषद
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed