फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Stone thrown at Vande Bharat again, glass cracked

Lucknow News: वंदे भारत पर फिर फेंका पत्थर, शीशा चटका

Thu, 21 Mar 2024 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 21 Mar 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Stone thrown at Vande Bharat again, glass cracked
ऊंचाहार (रायबरेली)। प्रयागराज से गोरखपुर जा रही वंदे भारत ट्रेन पर बुधवार शाम पत्थर फेंके जाने की घटना सामने आई है। यह घटना ऊंचाहार व अरखा स्टेशन के बीच की है। ट्रेन में पत्थर लगने की जानकारी एक यात्री ने रायबरेली स्टेशन पर दी। मामले की जानकारी मिलने पर आरपीएफ ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अराजकतत्वों के निशाने पर इन दिनों वंदे भारत एक्सप्रेस है। दो दिन पहले बछरावां में ट्रेन पर पत्थर चलाए गए थे। बुधवार को ऊंचाहार क्षेत्र में फिर से पत्थर फेंके जाने की घटना हुई। प्रयागराज से गोरखपुर को जाने वाली 22550 वंदे भारत ट्रेन अरखा स्टेशन पार करने के बाद ऊंचाहार स्टेशन से पहले पहुंचे थी कि एक पत्थर कोच के शीशे से टकराया। इससे शीशा चटक गया।
विज्ञापन

ट्रेन का ऊंचाहार में स्टॉपेज न होने के चलते जानकारी नहीं हो पाई। ट्रेन जब रायबरेली स्टेशन पर पहुंची तो शीशे के पास बैठे एक यात्री ने इसकी जानकारी स्टेशन के एक कर्मचारी को दी। सूचना ऊंचाहार स्टेशन व आरपीएफ को दी गई। आरपीएफ ने इसकी छानबीन शुरू की है। ऊंचाहार के आरपीएफ प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि ट्रेन में पत्थर लगने की सूचना मिली है। इसकी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर चलाने की जांच शुरू
बछरावां (रायबरेली)। वंदे भारत एक्सप्रेस पर फेंके गए पत्थर के मामले में बुधवार को विवेचक गोरखपुर के लिए रवाना हो गए।
बुधवार को गोरखपुर से प्रयागराज व शाम को प्रयागराज से गोरखपुर के लिए जा रही वंदे भारत ट्रेन को सुरक्षित बछरावां क्षेत्र से निकालने के लिए आरपीएफ तथा सिविल पुलिस हर 300 मीटर पर मुस्तैद रही। नीम टीकर तथा कसरावां गांव के रेलवे लाइन किनारे कुछ चरवाहों ने बताया कि बुधवार दोपहर कुछ सिविल ड्रेस में लोग आए थे जो ट्रेन के बारे में पूछताछ कर रहे थे।

आरपीएफ चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार ने बताया कि बछरावां रेलवे की सीमा, कुंदनगंज रेलवे लाइन तथा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ पुलिस की मौजूदगी में वंदे भारत ट्रेन को सीमा से सुरक्षित निकाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed