फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Stone pelting in dispute, scuffle with policemen

Lucknow News: विवाद में पथराव, सिपाहियों से हाथापाई

Sun, 25 Aug 2024 03:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 25 Aug 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting in dispute, scuffle with policemen
राही (रायबरेली)। भदोखर थाना क्षेत्र के भखरवारा ग्राम पंचायत के टेकरी गांव में शनिवार को रास्ते पर मिट्टी डालने को लेकर बवाल हो गया। दो गुटों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। सूचना पर पहुंची यूपी-112 की पीआरवी में न सिर्फ तोड़फोड़ की गई, बल्कि चाभी भी छीन ली। सिपाहियों के साथ हाथापाई की गई। दहशत फैलाने के लिए असलहों से करीब 10 से 12 बार अंधाधुंध हवाई फायरिंग हुई। बवाल में 10 लोग घायल हुए। सीओ ने पहुंचकर घटना की जांच की। मामले में नौ लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


टेकरी गांव निवासी एवं पूर्व प्रधान सत्य नारायण और सिद्धनाथ के बीच भूमिधरी जमीन स्थित रास्ते पर मिट्टी डालने को लेकर विवाद चल रहा था। सिद्धनाथ ने रास्ते पर मिट्टी डाल दी थी, जबकि पूर्व प्रधान इसका विरोध कर रहा था। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच सुबह कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन

कुछ देर बाद पूर्व प्रधान व उनकी तरफ से भारी संख्या में लोग पहुंच गए और लाठी-डंडे से सिद्धनाथ को पीटना शुरू कर दिया। इस पर सिद्धनाथ की तरफ से भी अन्य लोग आ गए। दोनों तरफ से लाठी-डंडे के साथ पथराव किया गया। पूर्व प्रधान पक्ष ने दहशत फैलाने के लिए असलहों से कई राउंड फायरिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर यूपी-112 की पीआरवी मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मियों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन हमलावर मारपीट करते रहे। यही नहीं आरोपियों ने पीआरवी की सिपाहियों से चाभी छीन ली और पथराव कर दिया। विरोध करने पर सिपाहियों के साथ हाथापाई की। पथराव में पीआरवी के पीछे के हिस्से का शीशा टूट गया।
विवाद बढ़ने पर थाना पुलिस और सीओ सदर अमित सिंह मौके पर पहुंचे। भारी संख्या में पुलिस के पहुंचने पर हालात संभले। बवाल में एक पक्ष से रामनेवाज, सिद्धनाथ, उदय प्रताप, गिरजाशंकर, सावित्री और दूसरे पक्ष से रामकरन, राम प्रकाश, रवींद्र, राजेंद्र, चंद्रकली, कमलेश कुमारी घायल हुई।
सीओ ने बताया कि विवाद करने वाले दो पक्षों की तहरीर पर एक-दूसरे के खिलाफ, जबकि पीआरवी में तैनात सिपाहियों की तहरीर पर दोनों पक्ष के लोगों के खिलाफ मारपीट, पथराव करने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया गया है। नौ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

चेत जाते थाना प्रभारी तो न होता दो गुटों में बवाल
भदोखर थाना प्रभारी और उनके मातहतों की लापरवाही से हर दिन क्षेत्र में कहीं न कहीं इस तरह की घटनाएं होना आम बात हो गई हैं। पिछले दिनों भुएमऊ में दो गुटों में मारपीट हुई थी। एक युवक ने असलहे से फायरिंग भी की थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अब टेकरी गांव में भी बवाल हुआ। लोगों ने तहसील और थाने में प्रकरण की शिकायत की थी। बावजूद थाना प्रभारी और राजस्व कर्मियों ने मामला सुलझाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए। नतीजतन पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट की गई।


सीओ ने सुधरने की दी चेतावनी
भदोखर थाने में बढ़ते अपराध पर सीओ सदर अमित सिंह ने नाराजगी जताई। टेकरी गांव में बवाल के बाद सीओ थाने पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी व अन्य मातहतों से क्षेत्र में सतर्कता बरतने की बात कही, ताकि इस तरह के बवाल की पुनरावृत्ति न होने पाए। सीओ ने बताया कि थाना प्रभारी व अन्य पुलिस कर्मियों को सुधरने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed