फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Stone pelting firing during dispute over shop possession

Lucknow News: दुकान पर कब्जे के विवाद में पथराव, राइफल से की फायरिंग

Sat, 11 Jul 2026 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting firing during dispute over shop possession
चौमुहां (मथुरा)। थाना जैत क्षेत्र के गांव राल में दुकान के कब्जे के लिए चल रहा विवाद शुक्रवार को बढ़ गया। दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। इसी बीच एक पक्ष की ओर से लाइसेंसी राइफल द्वारा फायरिंग करने का आरोप है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव निवासी पालेंद्र और छैल बिहारी के बीच लंबे समय से एक दुकान पर कब्जे के लिए विवाद चल रहा है। आरोप है कि छैल बिहारी ने पालेंद्र की दुकान पर कब्जा कर रखा था। शनिवार को राजस्व विभाग की टीम द्वारा दुकान की पैमाइश किए जाने की संभावना थी। इससे पहले शुक्रवार को ही दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। कहासुनी के बाद पथराव होने लगा।
विज्ञापन

आरोप है कि छैल बिहारी पक्ष की ओर से फायरिंग की गई। मामले में पालेंद्र ने थाना जैत में तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस ने छैल बिहारी, प्रताप, विशंभर, लोकमन और भूदेव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ सदर वरुण मिश्रा ने बताया मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए हैं। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed