फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sticks and axes were used in two villages, three injured

Lucknow News: दो गांवाें में चले लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी, तीन घायल

Fri, 22 Aug 2025 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 22 Aug 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Sticks and axes were used in two villages, three injured
मोहनलालगंज। खेत और रास्ते पर कब्जेदारी के विवाद में जैतीखेड़ा और मनोहरापुर गांव में दबंगों ने लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी चलाकर तीन लोगाें को घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


जैतीखेड़ा गांव में शिवकुमार व उनकी पोती प्रतिभा से गांव के हेमराज का खेत पर कब्जेदारी का विवाद चल रहा है। इसी मामले में हेमराज दोनों से बुधवार सुबह 11 बजे गाली-गलौज करने लगा। विरोध पर आरोपी हेमराज, उसके साथी दिलीप, नीरज, नन्हई, सुहानी व कल्लो ने कुल्हाड़ी व डंडे से दादा-पोती को पीट दिया। दोनों काफी चोटिल हो गए। आरोपी भाग निकले। पुलिस ने घायलों को मोहनलालगंज सीएचसी पहुंचाया। वहीं, मनोहरापुर गांव में बुधवार शाम करीब चार बजे रास्ते पर कब्जे के विवाद में किसान देवेंद्र कुमार पर गांव के ही शिवकुमार ने तमंचा तान दिया। उसकी पत्नी विमला ने देवेंद्र पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed