{"_id":"5f85f1c937668d5db546b5a4","slug":"stf-writes-to-government-for-action-against-72-fake-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"72 फर्जी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसटीएफ ने शासन को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
72 फर्जी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसटीएफ ने शासन को लिखा पत्र
Tue, 13 Oct 2020 11:58 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 13 Oct 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
बेसिक शिक्षा विभाग में बतौर शिक्षक फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी कर रहे 72 अध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए यूपी एसटीएफ ने गृह विभाग को पत्र लिखा है। यह पत्र पिछले दिनों लखनऊ में गिरफ्तार किए गए फर्जी शिक्षक के खुलासे के बाद लिखा गया है।
सूत्रों का कहना है कि पिछले महीने 21 सितंबर को लखनऊ के विभूतिखंड क्षेत्र से यूपी एसटीएफ ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था। यह फर्जी शिक्षक मानव संपदा पोर्टल का दुरुपयोग कर ऐसे लोगों से वसूली करते थे जो फर्जी तरीके से शिक्षक बने हैं। पकड़े गए लोगों के पास ऐसे अध्यापको की सूची थी, जिसके आधार पर वह फोन कर वसूली कर रहे थे। एसटीएफ ने जब जांच की तो इसका खुलासा हुआ।
फर्जी दस्तावेजों के सहारे जो शिक्षक नौकरी कर रहे हैं उनमें से अधिक पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, देवरिया, मऊ जैसे जिलों में नौकरी कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि उक्त शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई केलिए गृह विभाग बेसिक शिक्षा विभाग से कार्रवाई की सिफारिश करेगा।