फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   stf shot down 1 lakh rupee prized criminal in an encounter

एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मारा गया एक लाख का इनामी बदमाश, साथ भागने में कामयाब

Fri, 07 Jun 2019 06:19 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 07 Jun 2019 06:19 PM IST
विज्ञापन
stf shot down 1 lakh rupee prized criminal in an encounter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
प्रतापगढ़ व आसपास के जिलों में आतंक का पर्याय बने एक लाख रुपये के इनामी बदमाश तौकीर को एसटीएफ ने बुधवार रात प्रतापगढ़ में हुई मुठभेड़ में मार गिराया। मारे गए बदमाश के पास से एक देसी कार्बाइन, दो पिस्टल, कारतूस और मैगजीन बरामद हुए। तौकीर का एक साथी मौके से भागने में कामयाब रहा।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ की नगर कोतवाली क्षेत्र के आजादनगर मोहल्ले में रहने वाले तौकीर के खिलाफ हत्या, लूट, डकैती, हत्या की कोशिश आदि संगीन अपराधों में कई मुकदमे दर्ज थे। प्रतापगढ़ के कई व्यापारियों से वह वसूली कर चुका था और कई को उसने इसके लिए धमकी भी दी हुई थी। 
विज्ञापन


इस काम में उसके साथ उसके गैंग के सदस्य अतीक, अंसार, हसनउल्ला, आमिर, कलाम, जैद, मोहम्मद कासिम, बाबू व अन्य शामिल थे। उसके खिलाफ बैंक डकैती व एक बंदीरक्षक की हत्या का भी आरोप था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने तौकीर की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। इस शातिर बदमाश की तलाश में एसटीएफ पिछले एक अरसे से लगी हुई थी। एसएसपी एसटीएफ अभिषेक सिंह ने बताया कि तौकीर के बारे में सूचना जुटाई जा रही थी और उसके प्रतापगढ़ में मौजूद होने की जानकारी मिली थी। 

इस पर तीन टीमें बनाई गईं जिनमें एक टीम का नेतृत्व एसएसपी एसटीएफ ने खुद किया। चिलबिला में मौजूद होने की सूचना मिलते ही मौके पर तीनों टीमें पहुंच गईं और जैसे ही तौकीर अपने एक साथी के साथ मोटर साइकिल से आता दिखा तो उसे रोकने की कोशिश की गई पर उन दोनों ने जवाब में गोलियां चलानी शुरू कर दी। 

जवाब में की गई फायरिंग में तौकीर घायल हो गया जबकि उसके साथी भागने में कामयाब रहा। बकौल एसएसपी एसटीएफ घायल तौकीर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed